फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Attention Milk being sold by mixing detergent in Jhansi

सावधान! झांसी में डिटर्जेंट मिलाकर बेचा जा रहा दूध

Wed, 01 Jun 2022 12:30 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Wed, 01 Jun 2022 12:30 AM IST
विज्ञापन
Attention Milk being sold by mixing detergent in Jhansi
झांसी। जनपद में मिलावटखोर लोगों की सेहत के साथ खिलवाड़ कर रहे हैं। दूध से लेकर पनीर तक डिटर्जेंट मिलाकर बेचा जा रहा है। अमर उजाला के अभियान के तहत मंगलवार को खाद्य प्रशासन विभाग (एफडीए) की टीम ने शहर की पॉश कॉलोनी ओमशांति नगर में जांच की तो ये खुलासा हुआ।
विज्ञापन

मिलावट के खिलाफ अमर उजाला ने अभियान शुरू किया है। पहले दिन एफडीए की मोबाइल वैन ओम शांति नगर पहुंची। शाम पांच बजे से सात बजे तक खाद्य पदार्थों के नमूने लिए गए। यहां लोग खुद दूध, दही, पनीर, दाल और मसाले लेकर पहुंचे थे। सभी जानना चाहते थे कि वह जो खाद्य पदार्थ इस्तेमाल कर रहे हैं वह कितनी सुरक्षित हैं। सबसे ज्यादा लोग दूध और दही लेकर पहुंचे थे। फूड इंस्पेक्टरों की टीम ने तत्काल जांच कर रिपोर्ट भी दे दी थी। खास बात यह है कि दूध और पनीर में डिटर्जेंट का इस्तेमाल मिला है। दूध में जो तत्व होने चाहिए वह गायब थे। इतना ही नहीं पनीर भी डिटर्जेंट मिले दूध से ही बनाया गया था। पनीर के सैंपल भी फेल हो गए। वैन में कुल 50 खाद्य पदार्थ के नमूने जांचे गए। इसमें दूध, घी, पनीर, हल्दी, दाल, मसाले आदि शामिल रहे। सहायक आयुक्त खाद्य हरिमोहन श्रीवास्तव ने बताया कि जांच में दूध के तीन नमूने फेल हो गए। इनमें डिटर्जेंट मिला है, जो कि बेहद खतरनाक होता है। पनीर के दो नमूनों में से एक फेल हो गया। इसमें भी डिटर्जेंट की पुष्टि हुई है। इसके अलावा अरहर की दाल में कलर मिला। वैन में विश्लेषक अतुल भास्कर और विनोद सिंह ने जांच की। इस दौरान वरिष्ठ खाद्य विश्लेषक अनूप चंद्र, मंडलीय फूड सेफ्टी ऑफिसर प्रशांत श्रीवास्तव, सोसाइटी के अध्यक्ष मुकेश मिश्रा, केके गुप्ता, नितिन सरावगी, अनिल चौधरी, संजय अग्रवाल, अनूप गर्ग, दिनेश टकसारी, आलोक अग्रवाल, विजय गेड़ा मौजूद रहे।
विज्ञापन

किडनी से लेकर लिवर तक डैमेज हो सकता
फिजीशियन डॉ. राजीव जैन ने बताया कि डिटर्जेंट मिला दूध पीने से लिवर, किडनी डैमेज हो सकती है। इसके अलावा ये रक्त में पहुंचकर हीमोग्लोबिन को तोड़ देता है, इससे खून की कमी हो सकती है। दिमाग पर भी असर होता है। शरीर सुस्त पड़ जाता है। आंखों की रोशनी भी कम हो सकती है। हड्डियां भी कमजोर हो जाती हैं। पाचन तंत्र खराब हो सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

आज स्वामीपुरम कॉलोनी पहुंचेगी मोबाइल वैन
अभियान के दूसरे दिन बुधवार की शाम पांच बजे एफडीए की मोबाइल वैन स्वामीपुरम कॉलोनी पहुंचेगी। यहां पर भी खाद्य पदार्थों की नि:शुल्क जांच की जाएगी। 10 मिनट में ही सैंपलों की जांच कर रिपोर्ट दे दी जाएगी। वहीं, सहायक आयुक्त खाद्य ने बताया कि किसी भी प्रकार की मिलावट की शिकायत अथवा मोबाइल वैन से नमूनों की जांच कराने के लिए 9415557998 नंबर पर फोन कर सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed