{"_id":"d467f0fcb3a19fc0cd89f73802fc5469","slug":"attempted-rape-the-father-beaten-to-protest-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बलात्कार का प्रयास, विरोध पर पिता को पीटा ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बलात्कार का प्रयास, विरोध पर पिता को पीटा
ब्यूरो
Updated Mon, 04 Jan 2016 01:37 AM IST
विज्ञापन
झांसी। सदर बाजार थाना क्षेत्र में शनिवार को शौच से लौट रही युवती से चार युवकों ने बलात्कार का प्रयास किया। शिकायत करने आरोपियों के घर पहुंचे पिता को पीटकर घायल कर दिया।
पीड़िता ने थाना पुलिस के अलावा ‘एक नंबर भरोसा का’ पर शिकायत की, मगर कार्रवाई नहीं हुई। रविवार को पीड़ित परिवार ने एसएसपी से न्याय की गुहार लगाई है।
पीड़िता ने शिकायती पत्र देते हुए बताया कि शनिवार की दोपहर में वह खेत से शौच करके घर लौट रही थी। रास्ते में मिले भगवंतपुरा के चार आरोपियों ने उसका हाथ पकड़कर खींच लिया।
विरोध करने पर आरोपियों ने छेड़छाड़ करते हुए बलात्कार का प्रयास किया। किसी तरह वह उनके चंगुल से छूटकर घर पहुंची और परिजनों को मामले की जानकारी दी।
इस पर युवती के पिता आरोपियों के घर शिकायत करने पहुंचे, जिस पर उन्होंने मारपीट कर घायल कर दिया। पीड़ित परिवार इसकी शिकायत करने सदर बाजार थाने पहुंचा तो वहां से चलता कर दिया गया।
विज्ञापन
इसके बाद उन्होंने आईजी कानपुर जोन के ‘एक नंबर भरोसा का’ पर शिकायत की, जिस पर उनसे कहा गया कि वह थाने पर जाएं, उनकी शिकायत पर कार्रवाई की जाएगी।
जब दोबारा से पीड़ित परिवार थाने पहुंचा तो उन्हें कोई आदेश नहीं मिलने की बात कहकर दोबारा से चलता कर दिया गया। रविवार को पीड़िता ने एसएसपी से शिकायत कर न्याय की गुहार लगाई है।