फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   attempt to kidnaping near elite chauraha

नगर निगम के पास से युवक को गाड़ी में डालकर ले जाने का प्रयास

Tue, 21 Jan 2020 01:36 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Tue, 21 Jan 2020 01:36 AM IST
विज्ञापन
attempt to kidnaping near elite chauraha
झांसी। सोमवार दोपहर इलाइट चौराहा स्थित नगर निगम के पास उस समय हड़कंप मच गया जब कार सवार युवकों ने एक युवक की पिटाई कर गाड़ी में डालकर ले जाने का प्रयास किया। इस घटना के बाद सड़क पर जाम भी लग गया। खबर मिलते ही मौके पर पहुंची नवाबाद पुलिस ने दो युवकों को पकड़ा। अन्य साथी गाड़ी छोेड़कर मौके से भाग निकले। पुलिस ने चार लोगों पर एफआईआर दर्ज कर दो को जेल भेज दिया है। साथी युवकों की तलाश शुरू कर दी है। बताया गया है कि एक युवती को परेशान करने के चलते विवाद पैदा हुुआ। प्रभारी निरीक्षक विनोद कुमार मिश्रा ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन

थाना कोतवाली के दतिया गेट बाहर पठौरिया मोहल्ला निवासी प्रशांत चौधरी सोमवार दोपहर नगर निगम के बाहर सड़क पर खड़ा था। कार सवार युवकों ने उतरकर उसे पीटना शुरू कर दिया। बचने के लिए भागे युवक को पकड़कर कार में डालकर ले जाने का प्रयास किया। कुछ लोगों ने बीचबचाव का प्रयास भी किया, लेकिन कामयाबी नहीं मिली। खबर मिलते ही नवाबाद प्रभारी निरीक्षक विनोद कुमार मिश्रा दलबल के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने दो को युवकोें को पकड़ लिया। अन्य साथी भागने में कामयाब हो गए। पुलिस ने मौके से कार भी बरामद की। प्रशांत की तहरीर पर पुलिस ने बसपा के पूर्व जिलाध्यक्ष जयपाल अहिरवार के भाई विजय पाल सिंह समेत हरेंद्र सिंह, मानसिंह व संजीव कुमार पर एफआईआर दर्ज की। पुलिस ने हिरासत में लिए गए संजीव व मानसिंह को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed