{"_id":"5d8fc91e8ebc3e93be63429c","slug":"attempt-girl-kidnaping-jhansi-news-jhs149142019","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोचिंग से लौट रही छात्रा के अपहरण का प्रयास","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कोचिंग से लौट रही छात्रा के अपहरण का प्रयास
विज्ञापन

बरुआसागर। शनिवार की शाम कोचिंग पढ़कर घर जा रही एक छात्रा से दो बाइक सवार युवकों ने छेड़खानी कर दी तथा जबरन बाइक पर बैठाकर उसके अपहरण का प्रयास किया। छात्रा के शोर मचाने पर उक्त युवक बाइक छोड़कर भाग खड़े हुए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने बाइक को बरामद कर आरोपी युवकों की तलाश शुरू कर दी है।
नगर के एक मोहल्ला निवासी छात्रा कोचिंग पढ़कर वापिस घर जा रही थी तभी बस स्टेंड रोड पर बाइक सवार दो युवक उसे रास्ते में रोककर छेड़छाड़ करने लगे। जब छात्रा ने इसका विरोध किया तो उक्त आरोपी ने जबरन उसे बाइक पर बैठाने लगे, जिस पर छात्रा ने शोर मचाया तो आस पास के लोग दौड़ पड़े। लोगों को आता देख दोनों युवक अपनी बाइक मौके पर छोड़कर भाग खड़े हुए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने बाइक को कब्जे में लेकर थाने ले आयी और मामले की जांच शुरू कर दी है। इस मामले में छात्रा की तहरीर पर पुलिस ने पवन ढीमर तथा एक अज्ञात के विरुद्ध मामला दर्ज कर लिया है।