फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   atkan chatkan movie

अटकन चटकन में चमकी झांसी की मेधा

Mon, 14 Sep 2020 12:54 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Mon, 14 Sep 2020 12:54 AM IST
विज्ञापन
atkan chatkan movie
कलाकार मनोज शर्मा अपने बेटे समृद्ध और बेटी वैष्‍णवी के साथ। - फोटो : REPORTERS
झांसी। ओटीटी प्लेटफॉर्म जी-5 पर रिलीज हुई फिल्म अटकन चटकन में झांसी की मेधा चमकी हैं। रंगमंच कलाकार मनोज शर्मा और उनके बेटे-बेटी ने इस फिल्म में अपनी भूमिका निभाई है। फिल्म को अच्छा रिस्पांस मिल रहा है। खास बात ये है कि इस मूवी का फिल्मांकन झांसी और आसपास के क्षेत्रों में ही हुआ है।
विज्ञापन

अटकन चटकन एक गरीब बच्चे के म्यूजिशियन बनने के सपने की कहानी पर आधारित है। इसे एआर रहमान ने प्रेजेंट और शिवहरे ने निर्देशित किया है। यह झांसी के एक गरीब परिवार के बच्चे गुड्डू की कहानी है, जिसे संगीत के प्रति शुरू से लगाव है और वह हर चीज में संगीत ढूंढने की कोशिश करता है। गुड्डू की ख्वाहिश है कि वह तानसेन संगीत महाविद्यालय में म्यूजिक की शिक्षा ले, लेकिन अपनी माली हालत देख वह विवश हो जाता है। गुड्डू कभी चाय की दुकान पर तो कभी कबाड़े में नौकरी करके अपने परिवार का गुजर-बसर करने की कोशिश में लगा रहता है। उसका एक दोस्त माधव उसे म्यूजिक बैंड बनाने की सलाह देता है और उसकी इस कोशिश में बाद में छुट्टन और मीठी भी जुड़ जाते हैं, जो नाच-गाकर लोगों का दिल बहलाते हैं और इसके बदले में उन्हें कुछ पैसे मिल जाते है। इस फिल्म में झांसी के तलैया मुहल्ला निवासी रंगमंच कलाकार मनोज शर्मा ने हरी नामक करेक्टर प्ले किया है। इसमें वह गुड्डू को मंजिल तक पहुंचाने में अहम भूमिका निभाते हैं। वहीं, ब्लू बेल्स स्कूल में पढ़ने वाली मनोज की बेटी वैष्णवी शर्मा ने फिल्म के गाने पर प्रस्तुति दी है। उनके बेटे समृद्ध ने अमिताभ बच्चन द्वारा गाये गाने दाता शक्ति दे पर प्रस्तुति दी है। इन सभी के किरदारों की खूब सराहना हो रही है, साथ ही यह फिल्म को भी काफी पसंद किया जा रहा है। इस फिल्म में झांसी, ओरछा समेत आसपास के क्षेत्रों के दृश्य इस फिल्म में देखे जा सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed