फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Athoundana check dam is divided into two police stations

दो थानों में बंटा हुआ है अठौंदना चेकडैम

Fri, 10 Sep 2021 01:50 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Fri, 10 Sep 2021 01:50 AM IST
विज्ञापन
Athoundana check dam is divided into two police stations
झांसी। अठौंदना बना चेकडैम दो थाना क्षेत्रों में बंटा हुआ है। इसका एक हिस्सा रक्सा और दूसरा प्रेमनगर थाने के क्षेत्र में आता है। बृहस्पतिवार को दोनों युवा अलग-अलग थाना क्षेत्र में डूबे।
विज्ञापन

अठौंदना गांव में पहूज नदी पर चेकडैम इसी साल बनकर तैयार हुआ है। बारिश की शुरुआत से ही ये लबालब हो गया था। शहर के पास होने की वजह से यहां भीड़ भी खूब जमा हो रही थी। गहराई कम होने की वजह से युवा इसमें नहाने के लिए उतर जाते हैं। बृहस्पतिवार को ऐसे ही दो युवा डैम में डूबकर मौत के आगोश में समा गए। प्रेमनगर थाना इलाके में आने वाले डैम के हिस्से में सलमान की लाश मिली। जबकि, रक्सा थाना क्षेत्र में आने वाले हिस्से में रोहित का शव उतराता हुआ पाया गया। दोनों थानों की पुलिस ने शवों का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेजे।
विज्ञापन

विदित हो कि बारिश के मौसम में डैम पर दिन भर युवाओं की भीड़ जमा रहती है। शराब के नशे में आए दिन यहां युवाओं के बीच झगड़े भी होते रहते हैं। पिछले दिनों डैम पर झगड़े का वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस ने यहां से लोगों को खदेड़ा था। बृहस्पतिवार को घटना के बाद मौके पर पहुंचे लोगों को आसपास शराब की बोतलें और प्लास्टिक के ग्लास बिखरे मिले।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed