फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Ate dinner with mother, found hanging in the morning

Jhansi News: रात में मां के साथ खाया खाना, सुबह फंदे पर लटका मिला

Fri, 06 Jun 2025 01:54 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Fri, 06 Jun 2025 01:54 AM IST
विज्ञापन
Ate dinner with mother, found hanging in the morning

विज्ञापन




अमर उजाला ब्यूरो

झांसी। कोतवाली थानांतर्गत पंचवटी कॉलोनी में बुधवार रात एक युवक ने बिजली के तार से फंदा लगा लिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को फंदे से उतारकर पोस्टमार्टम कराया। प्रथम दृष्टया पुलिस जांच में पता चला कि दोस्त से लेनदेन का विवाद चल रहा था। अब परिवार में सिर्फ वृद्ध मां बची है। पिता की तीन साल पहले मौत हो गई थी।



मृतक के चाचा राकेश ने बताया कि यशवेंद्र (23) कुछ समय पहले सीपरी बाजार स्थित एक मेडिकल स्टोर पर काम करता था। उसने अपना काम शुरू करने के लिए करीब 15 लाख रुपये का लोन लिया था। इसमें से उसने करीब सात लाख रुपये अपने दोस्त को दे दिए। वह आंतिया तालाब के पास ठेला लगाने की तैयारी कर रहा था। लेनदेन को लेकर दोस्त से विवाद की वजह से वह कुछ दिन से परेशान भी था।
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि बुधवार रात उसने मां सुनीता (50) के साथ खाना खाया और छत पर टहलने चला गया। काफी देर तक वह छत से लौटकर नहीं आया तो मां कमरे में सो गई। देर रात वह छत से उतरकर आया और गैलरी में बिजली के तार से फंदा बनाकर लटक गया। सुबह जब मां जागकर बाहर आई तो यशवेंद्र को फंदे पर लटका देख चीख पड़ी। कुछ देर में आसपास के लोगों का जमावड़ा लग गया।
विज्ञापन
विज्ञापन




सूचना पर पहुंची कोतवाली पुलिस ने शव फंदे से उतारकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। उसके जेब से कटर और मोबाइल फोन मिला है, जिसे पुलिस ने कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। कोतवाली थाना प्रभारी राजेश पाल ने बताया कि दोस्त से लेनदेन के विवाद के चलते फंदा लगाने की जानकारी मिली है। इस मामले में जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed