फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Atal park becomes the hub of those who jam

जाम छलकाने वालों का अड्डा बना अटल पार्क

Sun, 16 Feb 2020 02:42 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Sun, 16 Feb 2020 02:42 AM IST
विज्ञापन
Atal park becomes the hub of those who jam
झांसी। ग्वालियर मार्ग पर पिछले साल बना अटल पार्क जाम छलकाने वालों के ठिकाने में तब्दील हो गया है। सूरज अस्त होते ही यहां शराबियों का जमघट लग जाता है। रोजाना देर रात तक उनके बीच होने वाली तू-तू-मैं-मैं से स्थानीय लोग काफी परेशान हैं। कई बार इसकी शिकायत भी हुई लेकिन, न निगम प्रशासन ने सुध ली और न पुलिस महकमा ही अब तक सक्रिय हुआ है।
विज्ञापन

पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेई की स्मृति में नगर निगम ने ग्वालियर मार्ग पर बड़ा चौक के पास पार्क विकसित किया। सुंदरीकरण के लिए उसमें टाइल्स एवं स्टील की जालियां लगवाई गईं। कई खूबसूरत पौधे भी लगवाए गए। पार्क का नाम भी बदलकर अटल चौक कर दिया गया लेकिन, लाखों रुपये खर्च करने के बाद भी निगम ने पार्क के रखरखाव की कोई व्यवस्था नहीं बनाई। नतीजतन पार्क में अव्यवस्था फैलने लगी। पूरे पार्क में बेतरतीबी से झाड़ियां फैली हुई हैं। टाइल्स भी टूटने लगे हैं। शाम होते ही शहरियों के बजाए शराबी अंदर आकर अड्डा जमा लेते हैं। पूरे पार्क में शराब की खाली बोतलें, पानी के पाउच, गिलास बिखरे पड़े हुए हैं। पूरे पार्क में कूड़े भी भरा हुआ है। गंदगी की वजह से आसपास के लोग इसमें जाने से कतराते हैं। उन्होंने कई बार शिकायत की लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। इस संबंध में नगर आयुक्त मनोज कुमार का कहना है कि समस्या का समाधान कराया जाएगा।
विज्ञापन

पिछले साल जब पार्क बना तब हम लोगों को लगा मोहल्ले के पास उठने-बैठने की अच्छी जगह हो गई लेकिन, निगरानी न होने से शराबी ही इसमें आते-जाते हैं। राजेश भदौरिया
विज्ञापन
विज्ञापन

शराबियों के बारे में कई बार शिकायत की गई। आज तक कोई कार्रवाई नहीं हुई। पार्क के भीतर साफ-सफाई की भी कोई व्यवस्था नहीं है। बृजेश कुमार
पार्क बनवाने में लाखों रुपये खर्च किए गए लेकिन रखरखाव नहीं किया जा रहा। आसपास के लोगों को ही अगर यह सौंप दिया जाए तब भी इसका रखरखाव बेहतर हो सकता है। राजेंद्र कुशवाहा
पार्क में सफाई का कोई इंतजाम नहीं है। जगह-जगह गंदगी पड़ी रहती है। इस वजह से इसमें कोई भी नहीं आता। विनय कुमार शर्मा
अराजकतत्वों पर रोक लगाने के लिए पार्क का गेट नियमित बंद कराया जाए। निगरानी न होने से यहां अराजकता फैली रहती है। अवधेश कुमार
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed