फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Astroturf round, Panalti corner of the stands,

एस्ट्रोटर्फ का गोल, दर्शक दीर्घा का पैनाल्टी कॉर्नर

Wed, 21 Dec 2016 12:38 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Wed, 21 Dec 2016 12:38 AM IST
विज्ञापन
 Astroturf round, Panalti corner of the stands,
stadiem, jhansi news - फोटो : demo
ध्यानचंद स्टेडियम में बने एस्ट्रोटर्फ मंगलवार को जांच में पास हो गया। लेकिन, वीआईपी दर्शक दीर्घा का पेच फंस गया है। निरीक्षण करने गए सीडीओ नवनीत सिंह चहल को दर्शक दीर्घा का ट्रेस बैलेंस गड़बड़ लगा। उन्होंने उत्तर प्रदेश राजकीय निर्माण निगम के अफसरों को इसकी जांच कानपुर आईआईटी के विशेषज्ञों से कराने के निर्देश दिए हैं। इस प्रक्रिया के कारण एस्ट्रोटर्फ स्टेडियम के हस्तांतरण में एक सप्ताह और लग सकता है।
विज्ञापन


मंगलवार शाम साढ़े चार बजे स्टेडियम पहुंचे सीडीओ नवनीत सिंह चहल ने वहां बने पक्के पोर्च को देखा। उन्होंने एस्ट्रोटर्फ की क्वालिटी देखी और वहां पानी डालने और रोशनी की व्यवस्था के लिए 125 केवीए के जनरेटर को भी देखा। गौरतलब हो कि फेडरेशन इंटरनेशनल हॉकी की अंतर्राष्ट्रीय संस्था की टीम पहले ही एस्ट्रोटर्फ की क्वालिटी जांच कर इसे ओके कर चुकी है।
विज्ञापन


जांच के दौरान सीडीओ को वीआईपी दर्शक दीर्घा की ट्रेस (चारों ओर की छत) का बैलेंस एक सा नहीं लगा। उन्होंने इसकी जांच कानपुर आईआईटी के विशेषज्ञों से कराएं और सभी जांच रिपोर्ट एक साथ जमा करें, उसी के बाद हस्तांतरण कराया जाएगा। निरीक्षण के दौरान पूर्व हॉकी खिलाड़ी अब्दुल अजीज ने एस्ट्रोटर्फ स्टेडियम में पीने के  पानी की व्यवस्था कराने की मांग की। इस दौरान क्षेत्रीय क्रीड़ा अधिकारी आरपी सिंह, उप क्रीड़ा अधिकारी राकेश यादव, उप क्रीड़ा अधिकारी धर्मेंद्र कुमार, उत्तर प्रदेश राजकीय निर्माण निगम के आरपी सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed