फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Assurances , not ground

आश्वासन मिला, जमीन नहीं

Sun, 31 Jan 2016 12:22 AM IST
झांसी/ब्यूरो
झांसी/ब्यूरो Updated Sun, 31 Jan 2016 12:22 AM IST
विज्ञापन
Assurances , not ground
झांसी। भगवंतपुरा में बिजली घर बनाने के लिए जमीन का आश्वासन नगर निगम ने दिया था, लेकिन जमीन अभी तक विद्युत विभाग को नहीं मिली है।
विज्ञापन


स्थिति यह है कि विद्युत विभाग के अफसर आए दिन नगर निगम के चक्कर लगा रहे हैं, लेकिन उन्हें जमीन तो दूर अफसर भी नहीं मिल रही है।

विद्युत वितरण खंड द्वितीय के अधिशासी अभियंता पंकज अग्रवाल शनिवार को नगर निगम कार्यालय पहुंचे। वहां उन्हें कोई अफसर नहीं मिला। उन्होंने बताया कि वह चौथी बार नगर निगम आए हैं, लेकिन यहां अफसर नहीं मिलते हैं।

उन्होंने बताया कि भगवंतपुरा में बिजली घर बनाने के लिए उन्होंने जिलाधिकारी से जमीन की मांग की थी। जिलाधिकारी ने नगर आयुक्त को जमीन उपलब्ध कराने के निर्देश दिए थे।
विज्ञापन


अधिशासी अभियंता के अनुसार नगर आयुक्त ने उन्हें अतिशीघ्र जमीन मुहैया कराने का आश्वासन दिया था, लेकिन अब तक जमीन नहीं मिली है, जिससे बिजलीघर नहीं बन पा रहा है। उन्होंने इस संबंध में पुन: जिलाधिकारी से बात करने का निर्णय लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


आज खुले रहेंगे विद्युत काउंटर
महानगर में विद्युत बिल जमा करने के लिए रविवार को भी बिल काउंटर खुले रहेंगे। यह जानकारी देते हुए अधीक्षण अभियंता नगर राकेश गुप्त ने बताया कि माह की अंतिम तिथि में लोगों को बिल जमा करने की सुविधा देने के लिए यह फैसला लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed