फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   ASP and CO not going to the parade

परेड में न जाने से डीआईजी नाराज

Sun, 01 Aug 2021 01:06 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Sun, 01 Aug 2021 01:06 AM IST
विज्ञापन
ASP and CO not going to the parade
झांसी। रेंज के तीनों जनपदों के एएसपी और सीओ के परेड में न जाने पर डीआईजी जोगेंद्र कुमार ने नाराजगी जताई है। उन्होंने अवकाश को छोड़ बाकी तय दिनों में नियमित रूप से परेड में शामिल होने के पुलिस अफसरों को निर्देश दिए हैं। इस दरम्यान उन्हें पीआरवी की शिकायतों का निस्तारण भी करना होगा।
विज्ञापन

झांसी जनपद के एसएसपी और जालौन व ललितपुर जिले के एसपी को जारी निर्देशों में डीआईजी ने कहा कि संज्ञान में आया है कि क्षेत्राधिकारी, अपर पुलिस अधीक्षक व जनपद प्रभारी परेड में शामिल नहीं हो रहे हैं। ये स्थिति बेहद आपत्तिजनक है। डीआईजी ने अफसरों को नियमित रूप से परेड में शामिल होने के अलावा आरमरी, स्टोर व अन्य सभी मदों का निरीक्षण करने और वहां तैनात कर्मचारियों की समीक्षा करने के निर्देश दिए हैं। इसके अलावा परेड के दौरान अधिकारियों को पीआरवी कर्मचारियों को परेड में ही तलब कर प्राप्त शिकायतों का मौके पर ही निस्तारण करना होगा। सबसे खराब प्रदर्शन करने वाली गाड़ियों के कर्मचारियों को तलब कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed