फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Asked for the boon of knowledge from Mother Saraswati, sang bhajans, performed rituals

Jhansi News: मां सरस्वती से मांगा विद्या का वरदान, गाए भजन, हुए अनुष्ठान

Thu, 15 Feb 2024 02:34 AM IST
झांसी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, झांसी
संवाद न्यूज एजेंसी, झांसी Updated Thu, 15 Feb 2024 02:34 AM IST
विज्ञापन
Asked for the boon of knowledge from Mother Saraswati, sang bhajans, performed rituals
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

झांसी। वसंत पंचमी पर्व पर शैक्षिक संस्थाओं और समाजसेवी संगठनों की ओर से कार्यक्रम हुए। जगह-जगह मां शारदे की पूजा की गई। साथ ही विद्यार्थियों ने मां सरस्वती की महिमा के गीत गाए।
युवा ब्राह्मण महासंघ एवं बुंदेलखंड युवा समृद्धि संस्थान के संयुक्त तत्वावधान में श्री सिद्धेश्वर मंदिर में मां सरस्वती की पूजा, पाटी पूजन संस्कार, यज्ञोपवीत संस्कार हुए। मुख्य अतिथि शिक्षक विधायक डॉ. बाबूलाल तिवारी, आचार्य हरिओम पाठक, राज्यमंत्री हरगोविंद कुशवाहा, परन शर्मा, रजत त्रिपाठी, रवीश त्रिपाठी, मनोज पाठक, राजेश तिवारी मौजूद रहे। इधर सरस्वती बालिका विद्या मंदिर इंटर काॅलेज में हुए कार्यक्रम में मुख्य अतिथि सेवा भारती झांसी की अंजना खंडेलवाल, राजपाल अरोरा, भानू नगरिया, अरविंद देवलिया, सोनम गुप्ता, राजेंद्र कुमारी दुबे, रेखा जैन, किशन श्रोत्रिय, हेमलता द्विवेदी ने हवन में आहुति दी।
विज्ञापन

महाराजा अग्रसेन सरस्वती विद्या मंदिर में पाटी पूजन, विद्या आरंभ संस्कार और हवन हुआ। प्रधानाचार्य अखिलेश तिवारी, नवल किशोर अग्रवाल मौजूद रहे। लोकमान्य तिलक कन्या इंटर कालेज में मां सरस्वती पूजन एवं हवन हुआ। प्रबंधक राकेश पाठक, अध्यक्ष संजीव गुंठे, विनोद शावरीकर, रजनी आग्वेकर, इंद्रा गुप्ता, प्रधानाचार्या अर्चना सिंह, वत्सला राज मौजूद रहीं। समाधान स्वयं सेवी संस्था के कार्यक्रम में निदेशक हेमलता विजय कुशवाहा, ज्योति तिवारी, नीलम कुशवाहा, लक्ष्मी राय, सरोज कुशवाहा, मोहिनी राय ने मां सरस्वती की पूजा की। जनसत्ता दल लोकतांत्रिक झांसी के तत्वावधान में मां सरस्वती की पूजा और हवन हुआ। इस अवसर पर डाॅ. मधुपाल सिंह, प्रदीप रायकवार, रणधीर सिंह, नरेंद्र कुशवाहा मौजूद रहे। बिसाती बाजार स्थित हनुमान मंदिर में संगम शर्मा आदि ने पूजा की।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed