{"_id":"5d2f5b288ebc3e6ce212a133","slug":"asif-will-play-handball-premier-league-jhansi-news-jhs143769597","type":"story","status":"publish","title_hn":"आसिफ खेलेंगे हैंडबॉल प्रीमियर लीग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आसिफ खेलेंगे हैंडबॉल प्रीमियर लीग
विज्ञापन
आसिफ, हैंडबॉल खिलाड़ी।
आसिफ खेलेंगे हैंडबॉल प्रीमियर लीग
झांसी। मेजर ध्यानचंद स्टेडियम छात्रावास में रहने वाले हैंडबॉल खिलाड़ी मोहम्मद आसिफ हैंडबॉल प्रीमियर लीग (एचपीएल) खेलेंगे। यह पहला मौका है, जब प्रो कबड्डी की तर्ज पर खेल को रोचक बनाने के लिए इंडोर गेम्स के आधार पर इसका भव्य आयोजन होगा। चयनित आसिफ कई राष्ट्रीय प्रतियोगिता में प्रतिभाग कर अपने खेल का लोहा मनवा चुके हैं।
प्रभारी क्रीड़ा अधिकारी ने बताया कि हैंडबॉल प्रीमियर लीग का पहली बार आयोजन होने जा रहा है, जिससे खेल को और लोकप्रिय बनाया जा सके। इतनी ही नहीं यह खेल पहली बार इंडोर होगा, जिससे खेल की रोचकता और बढ़ेगी। झांसी के लिए यह गर्व की बात है कि मोहम्मद आसिफ का पहली बार में यूपी की टीम में चयन हुआ है। चयन होने की सूचना के बाद से ही आसिफ ने अपने खेल को और बेहतर बनाने के लिए मैदान पर पसीना बहाना शुरू कर दिया है। आसिफ ने बताया कि फिलहाल अभी स्थान और तिथि निर्धारित नहीं हुई है।
उन्होंने बताया कि उन्होंने नौ साल पहले इस खेल की शुरूआत अपने गृह जनपद सुल्तानपुर स्थित स्टेडियम से की थी। उसके बाद उन्होंने बस्ती के स्टेडियम में रहकर प्रशिक्षण लिया। उनकी मेहनत के चलते उन्हें गुजरात साईं में प्रवेश मिला तथा 2014-17 तक गुजरात में रहकर अपने खेल को और निखारा। इस दौरान उन्होंने कई मैच खेले और पदक जीते। 2015, 16, 17 में ऑल इंडिया इंटर साईं से तीन मैच खेले और तीनों में टीम को स्वर्ण पदक दिलाया। इसके बाद गुजरात की तरफ से दो और एक उत्तर प्रदेश की तरफ से एक जूनियर नेशनल प्रतियोगिता खेली। यूपी की टीम से खेलकर कांस्य पदक जीतने में कामयाबी मिली। 2017-18 में बस्ती में आयोजित पंडित दीनदयाल राज्य नगद पुरस्कार हैंडबॉल प्रतियोगिता में झांसी की पुरुष टीम का प्रतिनिधित्व कर वह विजेता रह चुके हैं।