{"_id":"5da09e918ebc3e012d680f09","slug":"asdm-ne-dikhaya-sta-order-nhi-ho-ski-girptari-jhansi-news-jhs150054678","type":"story","status":"publish","title_hn":"एएसडीएम ने दिखाया स्थगन आदेश, नहीं हो पाई गिरफ्तारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एएसडीएम ने दिखाया स्थगन आदेश, नहीं हो पाई गिरफ्तारी
विज्ञापन
police in jhansi
- फोटो : demo
एएसडीएम ने दिखाया स्थगन आदेश, नहीं हो पाई गिरफ्तारी
झांसी। दुष्कर्म मामले में निलंबित एएसडीएम (अपर एसडीएम) सौजन्य कुमार को तालबेहट में पकड़ने पहुंचे झांसी सीओ सिटी को निराशा लगी। एएसडीएम ने सीओ को अदालत का उनकी गिरफ्तारी पर लगा स्टे ऑर्डर (स्थगन आदेश) दिखाया, जिस कारण पुलिस बिना गिरफ्तार किए लौट आई। सौजन्य कुमार अपने बयान दर्ज कराने के लिए आए थे।
चित्रकूट जिले में तैनात एएसडीएम सौजन्य कुमार लगभग दस माह पूर्व जिले की मऊ तहसील में तैनात हुए थे। इसी बीच जालौन की एक युवती ने नवाबाद थाने में एएसडीएम पर वहीं तैनाती के दौरान होटल में ले जाकर दुष्कर्म करने की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। मुख्यमंत्री के संज्ञान में मामला आने के बाद लखनऊ से ही एएसडीएम को निलंबित कर दिया गया। इसके पूर्व एएसडीएम के आगरा स्थित आवास पर भी यह नोटिस चस्पा किया जा चुका है। साथ ही इस मामले में एससी/ एसटी मामले की जांच तालबेहट सीओ कर रहे हैं। बृहस्पतिवार को एएसडीएम सौजन्य कुमार बयान दर्ज कराने के लिए सीओ तालबेहट के पास पहुंचे थे, इसकी जानकारी एसएसपी डॉॅ. ओपी सिंह को मिली। उन्होंने गिरफ्तारी के लिए झांसी सीओ सिटी के नेतृत्व में एक टीम भेजी। गिरफ्तारी होने से पहले एएसडीएम ने टीम को हाईकोर्ट का उनकी गिरफ्तारी पर लगा स्टे ऑर्डर दिखाया, जिसके चलते पुलिस खाली हाथ लौट आई।