फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   As the heat rises, the havoc of diarrhea starts, from child to elder.

गर्मी बढ़ते ही डायरिया का कहर शुरू, बच्चे से लेकर बड़े तक चपेट में

Sun, 27 Mar 2022 01:30 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Sun, 27 Mar 2022 01:30 AM IST
विज्ञापन
As the heat rises, the havoc of diarrhea starts, from child to elder.
झांसी। गर्मी बढ़ते ही डायरिया का प्रकोप भी बढ़ने लगा है। बच्चे से लेकर बढ़े तक इसका शिकार हो रहे हैं। जिला अस्पताल में 15 फीसदी तक डायरिया के मरीज बढ़ गए हैं। डॉक्टरों का सुझाव है कि इस बीमारी से शरीर में पानी की कमी न होने दें। वरना अस्थायी रूप से किडनी फेल हो सकती है।
विज्ञापन

डॉक्टरों के मुताबिक पेट के निचले हिस्से में दर्द, पेट मरोड़ना, उल्टी आना, बुखार, कमजोरी डायरिया के लक्षण हैं। इसकी वजह से शरीर में पानी की कमी हो जाती है इसे डिहाइड्रेशन कहा जाता है। इस स्थिति में होंठ और मुंह सूखना, पेशाब कम होना आदि समस्या हो सकती है। ऐसे लक्षण दिखें तो तुरंत जांच और इलाज कराएं। मेडिकल कॉलेज के फिजीशियन डॉ. रजत जैन ने बताया कि लगातार दस्त की वजह शरीर में पानी की कमी हो जाती है। जो बेहद खतरनाक साबित हो सकती है। इससे अस्थायी रूप से गुर्दे फेल हो जाते हैं। फिर डायलिसिस और दवाओं की मदद से ठीक तो हो जाते हैं। मगर इसका लंबा और महंगा इलाज होता है। ऐसे में दस्त लगें तो ओआरएस पीना शुरू कर दें। वहीं, जिला अस्पताल के बाल रोग चिकित्सक डॉ. अरविंद सोनी ने बताया कि इन दिनों ओपीडी में 15 फीसदी बच्चे तो डायरिया का शिकार ही आ रहे हैं। जिला अस्पताल के फिजीशियन डॉ. डीएस गुप्ता ने कहा कि गर्मियों में खाने-पीने की चीजें जल्दी खराब हो जाती हैं। इस कारण डायरिया हो जाता है। ऐसे में स्वच्छ और ताजा खाना खाएं। इन दिनों डायरिया के मरीज की संख्या एकदम से बढ़ी है।
विज्ञापन

ये हैं लक्षण
- जी मिचलाना
- पेट में मरोड़
- लूज मोशन
- सूजन
- डिहाइड्रेशन
- बुखार
बचाव के लिए ये उपाए करें
- तेज धूप में जाने से पहले पानी पीएं
- धूप में सिर ढककर निकलें
- पूरी आस्तीन के कपड़े पहनें
- बासा खाना खाने से परहेज करें
- स्वच्छ पानी का सेवन करें
- ज्यादा तला खाना न खाएं
- डायरिया होने पर नमक चीनी का घोल पिलाएं
- कटे हुए फल व खुले में रखे खाद्य पदार्थ न खाएं
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed