फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   As the elections draw near, Akhilesh is showing affection towards Azam.

Jhansi News: चुनाव नजदीक आया तो आजम के प्रति लगाव दिखा रहे अखिलेश

Sun, 09 Nov 2025 01:47 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Sun, 09 Nov 2025 01:47 AM IST
विज्ञापन
As the elections draw near, Akhilesh is showing affection towards Azam.
केंद्रीय राज्यमंत्री एसपी बघेल बोले - जेल में मिलने नहीं गए बल्कि मुलायम सिंह कार्यकर्ताओं से मिलने जाते थे
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
झांसी। केंद्रीय मत्स्य पालन, पशुपालन और डेयरी तथा पंचायती राज राज्यमंत्री एसपी सिंह बघेल ने कहा कि जब आजम खां जेल में थे तो सपा प्रमुख अखिलेश यादव उनसे मिलने नहीं गए। अब चुनाव नजदीक आया तो आजम के प्रति सपा प्रमुख लगाव दिखा रहे हैं। शनिवार को वह रेलवे स्टेशन पर पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे।
केंद्रीय राज्यमंत्री ने कहा कि मुलायम सिंह यादव जेलों में अपने कार्यकर्ताओं से मिलने चले जाते थे। जब अखिलेश यादव राजनीति में नहीं थे, तब से आजम खां मुलायम सिंह यादव के सहयोगी थे। इसलिए अखिलेश को आजम से कई बार जेल में जाकर मिलना चाहिए था। एक सवाल के जवाब में बोले कि भारत की एकता, अखंडता, भाईचारा, सद्भाव के लिए पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री यात्रा निकाल रहे हैं।
विज्ञापन

उनकी यात्रा से मुरादाबाद की सपा सांसद को दिक्कत नहीं होनी चाहिए। बिहार चुनाव पर बोले कि महिलाओं ने बढ़-चढ़कर मतदान किया है। मोदी सरकार में लोगों को मुफ्त अनाज, सिलेंडर, पीएम आवास, वृद्धावस्था पेंशन, किसान सम्मान निधि मिली है। पीएम नरेंद्र मोदी की जनकल्याणकारी योजनाओं से महिलाओं को अपना घर चलाना और बच्चों को पढ़ाना आसान हुआ है। बोले कि वंदे भारत ट्रेन ने देश को जोड़ने का काम किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed