फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Artists captivated everyone's mind with colorful programs

रंगारंग कार्यक्रमों से कलाकारों ने मोह लिया सबका मन

Fri, 03 Sep 2021 01:41 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Fri, 03 Sep 2021 01:41 AM IST
विज्ञापन
Artists captivated everyone's mind with colorful programs
बाहर दतिया गेट के सरस्वती बालिका इंटर कॉलेज में हुए सास्कृतिक कार्यक्रम में गीत गातीं स्वाती नि?
झांसी। संस्कार भारती के तत्वावधान में श्रीकृष्ण जन्म महोत्सव पर बृहस्पतिवार को ‘नंद घर आनंद भयो’ सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन सरस्वती बालिका विद्या मंदिर इंटर कालेज दतिया गेट बाहर के सभागार में हुआ। बाल कलाकारों की सांस्कृतिक प्रस्तुति ने उपस्थित लोगों का मन मोह लिया। संस्था ने कार्यक्रम में प्रतिभाग किए कलाकारों को सम्मानित किया।
विज्ञापन

कार्यक्रम का आरंभ अशोक कुमार गोस्वामी के ध्येय गीत से हुआ। इसके बाद सांस्कृतिक संध्या में कलाकारों ने कृष्ण लीलाओं से जुड़े एक से बढ़कर एक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। बाल कलाकारों के प्रस्तुत किए गए ‘तुम बिन मोरी कौन खबर ले गोवर्धन गिरधारी’, ‘जन्म लिए हैं कन्हैया, गोकुल में बाजे बधइया’ जैसे कृष्ण भजनों पर दर्शक भावविभोर हो गए। गणेश संगीत विद्यालय के महक साहू समेत 15 बच्चों ने कत्थक नृत्य प्रस्तुत किया तो दर्शकों के तालियों की गड़गड़हाट से हाल गूंज उठा। वहीं 20 बच्चों ने कृष्ण चरित्र पर शानदार पेंटिंग बनाकर अपनी प्रतिभा से सभी को वाह-वाह करने पर मजबूर कर दिया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि पुरातत्व अधिकारी डॉ. एसके दुबे ने कहा कि इस तरह के कार्यक्रमों के आयोजनों से बच्चों को अपनी प्रतिभा दिखाने का अवसर मिलता है। इस अवसर पर विशिष्ट अतिथि कल्पना सिंह समेत संस्कार भारती के डॉ. धन्नू लाल गौतम, कामिनी बघेल, संजय राष्ट्रवादी, शिवतनय श्रीवास्तव, किशन सोनी, कमलेश सोनी, माता प्रसाद शाक्य मौजूद रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता लोक भूषण पन्ना लाल ‘असर’ ने की। आभार जिलाध्यक्ष समीर भालेराव ने जताया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed