फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   arrest people police set three team

आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए तीन टीमें गठित

Mon, 02 Nov 2020 02:05 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Mon, 02 Nov 2020 02:05 AM IST
विज्ञापन
arrest people police set three team
झांसी। प्रेमनगर थाना इलाके के ग्राम सैंयर में हैंडपंप से पानी भरने पर अनुसूचित जाति के लोगों पर हुए हमला करने वाले आरोपियों को गिरफ्तार करने के लिए तीन टीमें गठित की गई हैं। रविवार को एसपी सिटी मामले की जांच करने गांव पहुंचे। यहां उन्होंने घटना की जानकारी लेकर गांव वालों के बयान दर्ज किए।
विज्ञापन

26 अक्तूबर को ग्राम सैंयर के पथराया मुहल्ले निवासी उदय सिंह घर के पास लगे हैंडपंप पर पानी भरने पहुंचे थे। कुछ लोगों ने पानी भरने से रोक दिया था। साथ ही, हैंडपंप के शुद्धिकरण के लिए दस हजार रुपये भी मांगे थे। विरोध करने पर हमलावरों ने उदय व उसके परिवार के लोगों पर हमला कर दिया था। जिसमें पिता इमरत, मां गीता व भाई सूरज घायल हो गए थे। तीनों को उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया था। पुलिस ने विपक्षी मोनू यादव समेत नौ लोगों के खिलाफ एससी/एसटी एक्ट समेत विभिन्न धाराओं में एफआईआर दर्ज कर ली थी।
विज्ञापन

रविवार को एसएसपी दिनेश कुमार पी ने आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए तीन टीमें गठित कर दी हैं। टीमों ने आरोपियों के लिए गिरफ्तारी के लिए दबिश भी दी है। रविवार दोपहर एसपी सिटी विवेक त्रिपाठी ने गांव पहुंचकर घटना की सिलसिलेवार तरीके से जानकारी ली। गांव वालों से घटना की जानकारी लेकर बयान भी दर्ज किए। इधर, जिला अस्पताल मेें भर्ती घायलों का उपचार चल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए तीन टीमें गठित कर दी गई हैं। जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेजा जाएगा।
दिनेश कुमार पी, एसएसपी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed