फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Arrangement for holidays is done, 88 days will have to be spent, only 277 days will have to work

Jhansi News: लो हो गया छुट्टियों का इंतजाम, 88 दिन मौज... करना होगा बस 277 दिन काम

Sun, 01 Jan 2023 10:22 PM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Sun, 01 Jan 2023 10:22 PM IST
विज्ञापन
Arrangement for holidays is done, 88 days will have to be spent, only 277 days will have to work
झांसी। अबकी साल 2023 में रविवार और द्वितीय शनिवार समेत सरकारी कार्यालयों में 88 दिन छुट्टियां रहेंगी। इसमें 25 सार्वजनिक अवकाश भी शामिल हैं। हालांकि, दो सार्वजनिक अवकाश रविवार को पड़ रहे हैं। वहीं, जनवरी में आठ दिन बैंक भी बंद रहेंगे। खुश होने वाली बात ये है कि साल के 365 दिन में मात्र 277 दिन ही काम करना पड़ेगा।
विज्ञापन

इस साल 53 रविवार पड़ रहे हैं। वहीं, 12 द्वितीय शनिवार होंगे। ऐसे में 65 छुट्टियां तो ऐसे ही मिल जाएंगी। वहीं, शासन की ओर से 25 सार्वजनिक अवकाश भी घोषित किए गए हैं। नए साल के पहले महीने में 26 जनवरी को गणतंत्र दिवस पर अवकाश रहेगा। इसके अलावा पांच फरवरी को मो. हजरत अली के जन्मदिन, 18 फरवरी को महाशिवरात्रि, सात मार्च को होलिका दहन, आठ मार्च को होली, 30 मार्च को रामनवमी की छुट्टी रहेगी।
विज्ञापन

चार अप्रैल को महावीर जयंती, सात अप्रैल को गुड फ्राइडे, 14 अप्रैल को डॉ. भीमराव आंबेडकर जयंती, 22 अप्रैल को ईद उल फितर, पांच मई को बुद्ध पूर्णिमा, 29 जून को ईदुज्जुहा (बकरीद), 29 जुलाई को मोहर्रम, 15 अगस्त को स्वतंत्रता दिवस, 31 अगस्त को रक्षाबंधन, सात सितंबर को जन्माष्टमी, 28 सितंबर को बारावफात और दो अक्तूबर को महात्मा गांधी जयंती की छुट्टी रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके अलावा 23 अक्तूबर को महानवमी, 24 अक्तूबर को विजयदशमी, 12 नवंबर को दीपावली, 13 नवंबर को गोवर्धन पूजा, 15 नवंबर को भैया दूज/ चित्रगुप्त जयंती, 27 नवंबर को गुरुनानक जयंती/ कार्तिक पूर्णिमा, 25 दिसंबर को क्रिसमस की छुट्टी रहेगी। इनमें दो अवकाश रविवार को पड़ रहे हैं। जनवरी में गणतंत्र दिवस के अलावा पांच रविवार और दूसरे व चौथे शनिवार को बैंक बंद रहेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed