फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Army shell found lying near a drain

नाले के पास पड़ा मिला सेना में इस्तेमाल होने वाला गोला

Mon, 02 May 2022 09:27 PM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Mon, 02 May 2022 09:27 PM IST
विज्ञापन
Army shell found lying near a drain
झांसी। सदर बाजार इलाके में मथुरा कालोनी के नाले के पास सेना में इस्तेमाल होने वाला गोला मिलने से सनसनी फैल गई। सूचना मिलने पर पुलिस एवं सेना के अफसर मौके पर पहुंच गए। जांच-पड़ताल के दौरान करीब पांच सौ मीटर दूर तक पूरे इलाके को सील कर दिया गया। सेना के अफसर गोला के यहां पहुंचने की जांच कर रहे हैं।
विज्ञापन

मथुरा कालोनी से करीब दो सौ मीटर उत्तर की ओर बहने वाले नाले के पास करीब डेढ़ फुट लंबा गोला पड़ा था। इसे वहां मछली का शिकार करने पहुंचे एक युवक ने देखा। उसने सदर बाजार पुलिस को गोला पड़ा होने की सूचना दी। विस्फोटक की सूचना पर पुलिस अफसरों में हड़कंप मच गया। पुलिस ने सैन्य अफसरों को इस बारे में बताया। थोड़ी देर में वहां पुलिस एवं सेना के अधिकारी पहुंच गए। आसपास के पूरे इलाके को सील कर दिया गया। करीब एक घंटे तक सेना एवं पुलिस के अफसर इस गोला के यहां पहुंचने की जांच-पड़ताल करते रहे। सदर बाजार एसओ जितेंद्र तक्खर का कहना है यह टैंक का एमुनेशन (गोला) है, जो करीब एक साल पुराना है। इसमें फ्यूज वायर नहीं था। इसके यहां पहुंचने के बारे में सेना की ओर से जांच-पड़ताल की जा रही है।
विज्ञापन

विस्फोट करके सेना ने किया नष्ट
एमुनेशन मिलने के बाद मौके पर सेना एवं पुलिस अफसरों का जमावड़ा लगा रहा। सुरक्षा के लिहाज से सेना ने बम निरोधक विशेषज्ञों को भी बुला लिया। इसे नष्ट करने के उपाय को लेकर काफी देर-तक माथा-पच्ची होती रही। इसे वहां से उठाने पर विस्फोट होने की आशंका थी। इसे देखते उच्च अफसरों से भी परामर्श किया गया। काफी विचार-विमर्श के बाद उसे वहीं विस्फोट करके नष्ट करने का फैसला हुआ। करीब साढ़े पांच बजे ग्रामीणों को मौके से हटाकर विस्फोट करके इसे नष्ट कर दिया गया। इसके नष्ट करने के दौरान करीब दो सौ मीटर तक जोरदार आवाज सुनाई पड़ी। पुलिस अधिकारियों का कहना है इससे किसी को कोई चोट नहीं पहुंची है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed