फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Army man dead body came jhansi

जवान का शव झांसी आया, रात में किया सुपुर्द-ए-खाक

Thu, 18 Jun 2020 12:24 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Thu, 18 Jun 2020 12:24 AM IST
विज्ञापन
Army man dead body came jhansi
झांसी। झांसी के एवट मार्केट निवासी छत्तीसगढ़ आर्म्ड फोर्स की स्पेशल आर्मी फोर्स में तैनात जवान का शव मंगलवार की रात घर पहुंचा। रात में ही जीवनशाह स्थित कब्रिस्तान मेें सुपुर्द-ए-खाक कर दिया। जवान ने सोमवार को सर्विस राइफल से गोली मारकर आत्महत्या कर ली थी।
विज्ञापन

एवट मार्केट निवासी अब्दुल शाहिद (35) छत्तीसगढ़ आर्म्ड फोर्स की स्पेशल आर्मी फोर्स में जवान थे। दो दिन पहले ड्यूटी के दौरान सर्विस राइफल से गोली मारकर आत्महत्या कर ली थी। खबर सुनकर घर में कोहराम मच गया था। मंगलवार रात वाहन से शव घर पहुंचा। इसके बाद रात में ही जीवनशाह के कब्रिस्तान में सुपुर्द-ए-खाक किया। परिजनों को विश्वास ही नहीं हो रहा था कि उनके पुत्र ने आत्महत्या की है। 1996 में नक्सलियोेें से मुठभेड़ के दौरान शाहिद के पिता अब्दुल मजीद शहीद हो गए थे। इसके बाद शाहिद को अनुकंपा नौकरी मिली थी। जवान के चार भाई व दो बहने हैं। उनकी 2009 में शादी हुई थी और दो बच्चे हैं।

अब्दुल शाहिद, मृतक छत्तीसगढ आर्म्ड फोर्स हवलदार (फाइल फोटो)।

अब्दुल शाहिद, मृतक छत्तीसगढ आर्म्ड फोर्स हवलदार (फाइल फोटो)।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed