{"_id":"63fe3e43c09ce21d51080cc5","slug":"aqi-display-unit-installed-at-the-station-became-condom-in-two-years-jhansi-news-jhs2398076107-2023-02-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jhansi News: दो साल में कंडम हो गई स्टेशन पर लगी एक्यूआई डिस्प्ले यूनिट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jhansi News: दो साल में कंडम हो गई स्टेशन पर लगी एक्यूआई डिस्प्ले यूनिट
विज्ञापन
झांसी। रेलवे स्टेशन परिसर में दो साल पहले ढाई लाख रुपये की लागत से लगाई गई एयर क्वालिटी इंडेक्स डिस्प्ले यूनिट कंडम हो गई है। रख-रखाव पर ध्यान न दिए जाने की वजह से उसकी यह स्थिति हुई है।
स्टेशन पर आने-जाने वाले यात्रियों को यहां के वातावरण की जानकारी मिल सके और प्रदूषण बढ़ने पर उसके नियंत्रण के उपाय किए जा सकें, इसके लिए झांसी के रेलवे स्टेशन पर एयर क्वालिटी इंडेक्स डिस्प्ले यूनिट लगाई गई थी। इसकी स्थापना एक जनवरी 2020 को हुई थी। लेकिन, यह डेढ़ साल भी ठीक ढंग से काम नहीं कर पाई और खराब हो गई। मरम्मत न कराने की वजह से यह अब कंडम स्थिति में पहुंच गई है। बावजूद, इसे न तो सुधरवाया जा रहा है और न ही इसकी जगह नई लगाई जा रही है।
स्टेशन डायरेक्टर नीरज भटनागर ने बताया कि एक्यूआई डिस्प्ले यूनिट की मरम्मत का काम एक फर्म को दिया गया था। लेकिन, फर्म ने अपना काम नहीं किया। इस पर उसे नोटिस दिया गया है। जल्द इसे दुरुस्त कराया जाएगा।