फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Apply till 28th for admission in Atal Residential School

Jhansi News: अटल आवासीय विद्यालय में प्रवेश के लिए 28 तक करें आवेदन

Wed, 22 Jan 2025 01:57 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Wed, 22 Jan 2025 01:57 AM IST
विज्ञापन
Apply till 28th for admission in Atal Residential School

विज्ञापन






अमर उजाला ब्यूरो

झांसी। ललितपुर के धौर्रा में संचालित अटल आवासीय विद्यालय में प्रवेश के लिए निराश्रित और पंजीकृत निर्माण श्रमिकों के बच्चे 28 जनवरी तक आवेदन कर सकेंगे। इसमें कक्षा छह और नौ में 140-140 सीटें हैं। अब तक मंडल के तीनों जनपदों के 700 छात्रों के आवेदन आए हैं।



उप्र भवन एवं अन्य सन्निर्माण कर्मकार कल्याण बोर्ड के तहत पंजीकृत निर्माण श्रमिकों के बच्चों को कक्षा छह और नौ में प्रवेश के लिए अटल आवासीय विद्यालय योजना संचालित है। इसमें शिक्षा के साथ-साथ छात्रावास, भोजन, खेलकूद की सुविधाएं उपलब्ध हैं। झांसी, ललितपुर और जालौन के पंजीकृत निर्माण श्रमिकों के बच्चों और कोविड-19 की महामारी के दौरान निराश्रित बच्चों और मुख्यमंत्री बाल सेवा योजना के तहत पात्र बच्चों के कक्षा छह और नौ में प्रवेश के लिए 20 जनवरी तक ऑफलाइन आवेदन पत्र भरने का समय दिया गया था।
विज्ञापन


उप श्रमायुक्त किरन मिश्रा ने बताया कि अब 28 जनवरी तक आवेदन की तिथि बढ़ा दी गई है। प्रवेश के लिए किसी भी कार्य दिवस में सुबह 10 से शाम पांच बजे तक संबंधित जनपद के श्रम कार्यालय/जिला प्रोबेशन कार्यालय/बीएसए कार्यालय से अब 28 जनवरी तक आवेदन पत्र जमा कर सकते हैं। आवेदन प्रक्रिया पूरी होने के बाद प्रवेश परीक्षा की तिथि घोषित होगी। परीक्षार्थियों की संख्या के आधार पर मंडल के प्रत्येक जिले में केंद्र निर्धारित किए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed