{"_id":"6836206117ad3322b603970c","slug":"application-in-agricultural-entrepreneur-self-reliance-scheme-till-15th-july-jhansi-news-c-11-1-jhs1032-564609-2025-05-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jhansi News: कृषि उद्यमी स्वावलंबन योजना में आवेदन 15 जुलाई तक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jhansi News: कृषि उद्यमी स्वावलंबन योजना में आवेदन 15 जुलाई तक
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
झांसी। कृषि उद्यमी स्वावलंबन योजना के तहत आवेदन मांगे गए हैं। इस योजना के तहत कृषि स्नातक अभ्यर्थी 15 जुलाई तक आवेदन कर सकते हैं। उप कृषि निदेशक महेंद्र पाल सिंह ने बताया कि इस योजना के तहत कृषि व्यवसाय प्रबंधन स्नातक जो उद्यान, दुग्ध पशुपालन, वानिकी पशु चिकित्सा, मुर्गी पालन आदि विषयों में कृषि स्नातक होना चाहिए। आवेदक की आयु 40 वर्ष से अधिक न हो। इनमें अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति एवं महिलाओं को आयु में अधिकतम पांच वर्ष की छूट दी जाएगी। आवेदक जिस विकास खंड का निवासी हो उसमें आवेदन कर सकता है।
ऐसे करें आवदेन -
सादे कागज पर मोबाइल नंबर के साथ आवेदन कार्यालय उप कृषि निदेशक, 941/1-सिविल लाइन, झांसी में पंजीकृत डाक द्वारा भेज सकते है। अभ्यर्थी हाईस्कूल, इंटरमीडिएट, स्नातक के अंकपत्र एवं जाति प्रमाणपत्र, पैन कार्ड, आधार कार्ड के साथ आवेदन कर सकते हैं। अधिक जानकारी के लिए उप कृषि निदेशक कार्यालय में कार्य दिवस में संपर्क कर सकते हैं।