फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Application date for B.Ed entrance exam may be extended

Jhansi News: बढ़ सकती है बीएड प्रवेश परीक्षा के लिए आवेदन तिथि

Sun, 03 Mar 2024 01:49 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Sun, 03 Mar 2024 01:49 AM IST
विज्ञापन
Application date for B.Ed entrance exam may be extended
बीयू ने शासन को भेजा पत्र, एक महीना तिथि बढ़ाने की मांग
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
झांसी। बीएड की प्रवेश परीक्षा के लिए आवेदन करने की तिथि बढ़ सकती है। बुंदेलखंड विश्वविद्यालय ने शासन को पत्र लिखकर एक महीना तारीख बढ़ाने की मांग की है। पिछले साल भी बीयू ने शासन से अनुमति लेकर दो बार आवेदन तिथि बढ़ाई थी।

2023 की तरह इस बार भी बीयू को बीएड की संयुक्त प्रवेश परीक्षा कराने की जिम्मेदारी दी गई है। बीयू ने 10 फरवरी से परीक्षा के लिए आवेदन खोले थे। 10 मार्च आवेदन करने की अंतिम तिथि है। बताया गया कि तीन मार्च के बाद आवेदन करने पर अभ्यर्थियों को विलंब शुल्क लगने लगेगा। अभी सामान्य और पिछड़ा वर्ग के छात्रों को 1400 रुपये फीस जमा करनी पड़ती है। जबकि, एससी वर्ग के छात्रों को 700 रुपये फीस देनी पड़ती है। विलंब शुल्क लगने के बाद सामान्य, पिछड़ा वर्ग के छात्रों को 2000 हजार और एससी वर्ग के छात्रों को 1000 रुपये फीस जमा करनी पड़ेगी। इससे पहले ही बीयू ने शासन को पत्र लिखकर एक महीने के लिए आवेदन तिथि बढ़ाने की मांग की है। अगर तिथि बढ़ जाएगी तो चार मार्च से छात्र-छात्राओं को विलंब शुल्क जमा नहीं करना पड़ेगा। कुलसचिव विनय कुमार सिंह का कहना है कि अभी सभी विश्वविद्यालयों में अंतिम सेमेस्टर की परीक्षा नहीं हुई है। इसलिए कम आवेदन आए हैं। शासन को तारीख बढ़ाने के लिए पत्र लिखा है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed