फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Apologies for the appeal of giving donations to Ramraja temple published in monthly magazine

मासिक पत्रिका में प्रकाशित रामराजा मंदिर के लिए चंदा देने की अपील पर मांगी माफी

Sun, 26 Sep 2021 01:11 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Sun, 26 Sep 2021 01:11 AM IST
विज्ञापन
Apologies for the appeal of giving donations to Ramraja temple published in monthly magazine
ओरछा। एक पत्रिका में पुष्य सेवा समिति पटना के एक पदाधिकारी के हवाले से रामराजा मंदिर के जीर्णोद्धार के लिए आर्थिक सहयोग की अपील प्रकाशित की गई थी। इस मामले में शनिवार को नगर के एक होटल में पत्रकारों से चर्चा करते हुए पुष्य सेवा समिति (पुष्य फाउंडेशन पटना) के पदाधिकारी मानस मेहरोत्रा ने कहा कि वह तथा उनकी समिति पत्रिका में प्रकाशित इस अपील के लिए क्षमा प्रार्थी हैं। उन्होंने कहा कि भविष्य में भी रामराजा मंदिर के नाम पर किसी तरह का चंदा लेने का समिति का कोई उद्देश्य नहीं है। मेहरोत्रा ने कहा कि मदिर प्रबंधन में भी हमारी समिति का कोई हस्तक्षेप नहीं है और न आगे रहेगा। हम किसी अन्य व्यक्ति से चंदा लेकर नहीं बल्कि अपनी समिति के सदस्यों के सहयोग से ही मंदिर प्रबंधन की अनुमति से मंदिर के सौंदर्यीकरण में सहयोग करेंगे।
विज्ञापन

रामराजा मंदिर की धर्मशाला लीज पर लिए जाने के सवाल पर उन्होंने कहा कि मंदिर की धर्मशाला लीज पर नहीं बल्कि इसका कुछ हिस्सा प्रशासन की शर्तों पर डेढ़ लाख रुपये प्रतिवर्ष किराये पर प्रसाद व भंडारे का सामान बनाने के लिए लिया गया है।
विज्ञापन

परिचय सम्मेलन में धर्म व अध्यात्म के क्षेत्र में कार्य करने का संकल्प
ओरछा। रामराजा सरकार की प्रेरणा से ही हमारे अंदर धार्मिक और सामाजिक कार्य करने की भावना जागृत हुई है, इसका मुझे अनुभव नहीं था पर हमारे साथियों ने इस सद्कार्य की राह दिखाई। यह बात पुष्य सेवा समिति (पुष्य फाउंडेशन पटना) के पदाधिकारी मानस मेहरोत्रा ने ओरछा के एक होटल में आयोजित संस्था के परिचय सम्मेलन में कही। उन्होंने अपनी समिति के पदाधिकारियों के भी अनेक अनुभव साझा किए। इस मौके पर सदस्यों ने धार्मिक आध्यात्मिक क्षेत्र में कार्य करने का संकल्प लिया। इस दौरान सम्मेलन में मौजूद सभी लोगों का परिचय कराया गया। इस मौैके पर समिति सदस्यों में एमएल चतुर्वेदी झांसी, भगवानदास मिश्रा भोपाल, मोनार्थ मिश्रा पटना ट्रस्टी (खुशी फाउंडेशन) श्रेयष झा (सचिव) के अलावा झांसी के अनेक व्यापारी व गणमान्य नागरिक मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed