फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Apna Dal-S got Mauranipur seat in Bundelkhand

Jhansi News: बुंदेलखंड में अपना दल-एस को मिली मऊरानीपुर सीट

Tue, 18 Apr 2023 12:16 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Tue, 18 Apr 2023 12:16 AM IST
विज्ञापन
Apna Dal-S got Mauranipur seat in Bundelkhand
झांसी। भाजपा ने बुंदेलखंड में अपनी सहयोगी पार्टी अपना दल-एस को मऊरानीपुर नगर पालिका सीट दी है। एक दिन पहले ही भाजपा ने मऊरानीपुर विधायक के देवर को इस सीट से प्रत्याशी बनाया था। मगर अब वो अपना दल-एस के कप-प्लेट सिंबल पर चुनाव लड़ेंगे।
विज्ञापन

2022 में हुए विधानसभा चुनाव में अपना दल-एस को झांसी जनपद की मऊरानीपुर विधानसभा सीट मिली थी। इस सीट पर अपना दल-एस ने रश्मि आर्य को प्रत्याशी बनाया और वो चुनाव जीत भी गईं। निकाय चुनाव में अपना दल-एस ने भाजपा से बुंदेलखंड में नगर पालिका और नगर पंचायत की आठ से 10 सीटें मांगी थीं। इसमें झांसी मंडल की गुरसराय और मऊरानीपुर नगर पालिका, रानीपुर नगर पंचायत, जालौन की उरई और कोंच नगर पालिका सीट शामिल है। अपना दल-एस का सबसे ज्यादा जोर गुरसराय और मऊरानीपुर नगर पालिका सीट पर था।
विज्ञापन

रविवार रात को भाजपा की ओर से जो सूची जारी हुई, उसमें सहयोगी पार्टी द्वारा मांगी जा रही सभी सीटों पर बीजेपी ने प्रत्याशी घोषित कर दिए। इसके बाद अपना दल-एस के राष्ट्रीय अध्यक्ष ने भाजपा प्रदेश नेतृत्व से बात की। देर रात भाजपा ने प्रदेश में कुछ सीटें अपना दल-एस को दे दीं। इसमें बुंदेलखंड से मऊरानीपुर नगर पालिका सीट भी अपना दल-एस के खाते में आ गई है। अब यहां से मऊरानीपुर विधायक के देवर हरिश्चंद्र आर्य अपना दल-एस के सिंबल पर चुनाव लड़ेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन



निकाय चुनाव में अपना दल-एस उन्हीं सीटों पर चुनाव लड़ रही है, जो भाजपा ने हमें दी हैं। जहां-जहां भाजपा ने अपने प्रत्याशी उतारे हैं, उनके साथ अपना दल-एस पूरी तरह है। बुंदेलखंड में मऊरानीपुर नगर पालिका सीट भाजपा ने अपना दल-एस को दी है।
- दीपेंद्र सिंह पटेल उर्फ दीपू सुट्टा, प्रदेश उपाध्यक्ष, युवा मंच, अपना दल-एस।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed