फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Apar ID stuck due to children's details not matching

Jhansi News: बच्चों का ब्योरा मेल न खाने से अटकी अपार आईडी

Wed, 26 Feb 2025 12:09 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Wed, 26 Feb 2025 12:09 AM IST
विज्ञापन
Apar ID stuck due to children's details not matching
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

ललितपुर। प्राइवेट स्कूल मैनेजमेंट एसोसिएशन ने अपार आईडी बनाने में आ रही समस्याओं को लेकर महानिदेशक स्कूल शिक्षा को संबोधित ज्ञापन जिलाधिकारी को सौंपा।
एसोसिएशन के जिलाध्यक्ष अजय श्रीवास्तव ने बताया कि सभी छात्रों की अपार आईडी यू डायस पोर्टल पर तैयार की जा रही है। कई विद्यालयों को अपार आईडी बनाने में समस्याएं आ रही हैं। जिला महामंत्री ध्रुव साहू ने बताया कि अपार आईडी बनाने से पहले विद्यालयों के स्टाफ को प्रशिक्षण नहीं दिया गया। बच्चों के विद्यालय नामांकन एवं आधार कार्ड के विवरण में अंतर होने के कारण अपार आईडी जेनरेट नहीं हो रही है। आधार केंद्रों पर भीड़ होने के कारण आधार अपडेशन नहीं हो पा रहा है।
विज्ञापन

उन्होंने जिला प्रशासन एवं बेसिक शिक्षा विभाग से मांग की कि एक बार यू डायस पर बच्चों के विवरण में संशोधन का अधिकार विद्यालय को दिया जाए, जिससे अपार आईडी का काम पूर्ण किया जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

संयोजक अक्षय अलया, डीएस विवेक, कपिल अग्रवाल, कोषाध्यक्ष शिशु पाल सिंह, उपाध्यक्ष वसीम खजुरिया, वरिष्ठ उपाध्यक्ष रामबाबू राजपूत, मार्गदर्शक मंडल से विजय सिंह यादव, मोहन सैनी, नगर प्रभारी राकेश श्रीवास्तव, बृजेश राजपूत, रामसेवक, अखिलेश पांडे, अरुण ताम्रकार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed