फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Any virus damage for take esteam

किसी भी वायरस को मारने के लिए भाप लें

Sat, 24 Oct 2020 01:15 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Sat, 24 Oct 2020 01:15 AM IST
विज्ञापन
Any virus damage for take esteam
झांसी। कोरोना समेत चाहे कोई भी वायरस हो, उसको मारने में भाप लेना सबसे अधिक कारगर प्रक्रिया है। यह दावा है महारानी लक्ष्मीबाई मेडिकल कॉलेज के सेवानिवृत्त ईएनटी चिकित्सक डॉ. जगदीश पुरोहित का। उन्होंने कहा कि भाप गले में खराश, खांसी, जुकाम और बुखार को कम करता है।
विज्ञापन

डॉ. पुरोहित के अनुसार वायरस आइस एज में सबसे पहले पृथ्वी पर आया था, जब यहां पर सिर्फ पानी और बर्फ थी। इनको गर्मी से सबसे ज्यादा परेशानी होती है। यदि आप कोई भी ठंडा पदार्थ नहीं खाते हैं तो यह शरीर में प्रवेश नहीं कर सकता और अगर अंदर चला गया है तो भाप लीजिये। जो वायरस अंदर गया है और सेल्स के अंदर नहीं पहुंचा तो वो भाप से तुरंत मर जाएगा। जो सेल्स के अंदर चला गया, वह नहीं मरेगा और वह अंदर जाने के बाद अपनी संख्या बढ़ाता है। पांच दिन में वह सेल्स स्वयं मर जाती हैं तथा बलगम के साथ बाहर आती है। भाप बलगम को निकालने में भी सहायता करती है। अमूमन सुबह-शाम भाप ले सकते हैं और यदि आप संक्रमित हैं, तो हर तीन घंटे में भाप ले सकते हैं।
विज्ञापन

भाप कैसे मारती है वायरस
पानी से भाप बनने में 259 किलो जूल्स एनर्जी लगती है और जब यही भाप पानी बनती है तो 259 किलो जूल्स एनर्जी छोड़ती है। नाक के जरिये भाप अंदर जाकर पानी बनकर बाहर निकल आती है, जिससे वायरस मर जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

सांस संबंधी बीमारी से बचाती है भाप
यदि कोई व्यक्ति वायरस से संक्रमित है तो उसके अंदर बलगम बनने लगता है। इस बलगम को बाहर निकालने में भाप बहुत सहायक होती है। भाप लेते रहने से सांस संबंधी बीमारी व निमोनिया जैसी बीमारी नहीं होती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed