फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Antyoday card holder found sugar

45 हजार अंत्योदय कार्डधारकों को मिलेगी चीनी

Mon, 14 Sep 2020 12:51 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Mon, 14 Sep 2020 12:51 AM IST
विज्ञापन
Antyoday card holder found sugar
Antyoday card holder found sugar
झांसी। जिले के अंत्योदय कार्डधारकों को सरकार फिर से चीनी का वितरण शुरू करने जा रही है। अक्तूबर माह से राशन दुकानों पर गरीबों को महज 18 रुपये किलो की दर से चीनी मिलेगी। इसके लिए जिले को 137 एमटी चीनी का आवंटन किया गया है। बाजार में 40 रुपये किलो बिक रही चीनी 18 रुपये किलो में मिलने से गरीबों को खासी राहत मिलेगी।
विज्ञापन

प्रदेश के राशनकार्डधारकों को मार्च 2017 तक कम कीमत पर चीनी उपलब्ध कराई जाती थी। इसके बाद सरकार ने चीनी के लिए बजट का आवंटन बंद कर दिया। जिसके तहत कम कीमत पर चीनी मिलना बंद कर दी गई। लॉकडाउन के चलते बड़ी संख्या में प्रवासी मजदूरों की घर वापसी हुई है। जिनको केंद्र सरकार की प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना के तहत राशन का वितरण किया जा रहा है। राशन कार्ड धारकों को प्रतिमाह दो बार राशन मिल रहा है। इसके साथ ही हर महीने एक किलो चना भी दिया जा रहा है। अब सरकार एक बार फिर से कार्डधारकों को चीनी का वितरण करेगी। पहले चरण में 45761 कार्डधारकों को एक किलो चीनी का वितरण किया जाएगा। कार्डधारकों को 18 रुपये किलो की दर से अक्तूबर माह से चीनी का वितरण होगा। इसके लिए फर्रुखाबाद के कायमगंज से 137 एमटी चीनी जिले में भेजी गई है। बताया जाता है कि दूसरे चरण में पात्र गृहस्थी कार्डधारकों को भी चीनी मिलेगी।
विज्ञापन

प्रदेश सरकार ने अंत्योदय कार्ड धारकों के लिए चीनी का आवंटन किया है। जो कि 18 रुपये किलो की दर से कार्डधारकों को मिलेगी। अक्तूबर माह से चीनी का वितरण शुरू किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

तीर्थराज यादव, जिला पूर्ति अधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed