फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Anti-corruption team arrested the inspector posted at Mauranipur police station while taking bribe

Jhansi News: दरोगा 15000 रुपये की घूस लेते रंगे हाथ गिरफ्तार, एंटी करप्शन टीम ने जाल बिछाकर पकड़ा

Thu, 10 Jul 2025 11:58 AM IST
विजय पुंडीर अमर उजाला नेटवर्क, झांसी
अमर उजाला नेटवर्क, झांसी Published by: विजय पुंडीर Updated Thu, 10 Jul 2025 11:58 AM IST
सार

शिकायत मिलने पर एंटी करप्शन टीम ने जाल बिछाया। दरोगा को रिश्वत की रकम देने के लिए गुरुवार सुबह मऊरानीपुर के अंबेडकर चौराहे के पास बुलाया गया। जैसे ही 15000 रुपये दरोगा को थमाए, एंटी करप्शन टीम ने दरोगा विनीत कुमार को पकड़ लिया।

विज्ञापन
Anti-corruption team arrested the inspector posted at Mauranipur police station while taking bribe
रिश्वत लेते पकड़ा गया दरोगा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

गुरुवार सुबह एंटी करप्शन टीम ने मऊरानीपुर थाने में तैनात दरोगा विनीत कुमार को 15000 रुपये रिश्वत लेते रंगे हाथ पकड़ लिया। आरोपी दारोगा को एंटी करप्शन टीम प्रेम नगर थाने लाकर उसके खिलाफ मुकदमा दर्ज कराने में जुटी है। 
विज्ञापन


एंटी करप्शन टीम प्रभारी के मुताबिक दरोगा विनीत कुमार थाना मऊरानीपुर के मैलोनी गांव के एक मामले को निपटाने की एवज में पीड़ित पक्ष से 15000 रुपये की रिश्वत मांग रहा था। शिकायत मिलने पर एंटी करप्शन टीम ने जाल बिछाया। 
विज्ञापन


दरोगा को रिश्वत की रकम देने के लिए गुरुवार सुबह मऊरानीपुर के अंबेडकर चौराहे के पास बुलाया गया। जैसे ही 15000 रुपये दरोगा को थमाए, एंटी करप्शन टीम ने दरोगा विनीत कुमार को पकड़ लिया। मौके पर उसके हाथ धुलवाने से लाल रंग छूटा। आरोपी दारोगा को प्रेम नगर थाने में कार्रवाई के लिए लाया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed