{"_id":"68fc7e53c0f61e57b10bf45f","slug":"another-change-in-bsp-anees-rain-appointed-as-the-divisional-convener-of-muslim-brotherhood-committee-2025-10-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"झांसी: बसपा में फिर बदलाव...अनीस राइन को बनाया मुस्लिम भाईचारा कमेटी का मंडल संयोजक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
झांसी: बसपा में फिर बदलाव...अनीस राइन को बनाया मुस्लिम भाईचारा कमेटी का मंडल संयोजक
Sun, 26 Oct 2025 10:34 AM IST
दीपक महाजन
अमर उजाला नेटवर्क, झांसी
अमर उजाला नेटवर्क, झांसी
Published by: दीपक महाजन
Updated Sun, 26 Oct 2025 10:34 AM IST
सार
दो दिन पहले ही शमशुद्दीन राइन की मंडल संयोजक पद से छुट्टी किए जाने के बाद अनीस को यह जिम्मेदारी दिए जाने को डैमेज कंट्रोल की तरह देखा जा रहा है।
विज्ञापन
बसपा नेता अनीस राइन
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
बसपा ने मुस्लिम भाईचारा कमेटी को फिर से सक्रिय करते हुए अनीस राइन को इसका संयोजक बनाया है। दो दिन पहले ही शमशुद्दीन राइन की मंडल संयोजक पद से छुट्टी किए जाने के बाद अनीस को यह जिम्मेदारी दिए जाने को डैमेज कंट्रोल की तरह देखा जा रहा है।
विज्ञापन
अनीस इसके पहले भी पार्टी के कई पदों का कामकाज संभाल चुके। बसपा की महानगर इकाई को भी तत्काल प्रभाव से भंग कर दिया गया। अभी तक महानगर अध्यक्ष का काम देख रहे मुकेश अहिरवार को भी मुस्लिम भाईचारा कमेटी के साथ जोड़ा गया है। इन दोनों नेताओं को मंडल में मुस्लिमों को पार्टी से जोड़ने की जिम्मेदारी दी गई है।
विज्ञापन