फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Annual examinations in council schools from today

Jhansi News: परिषदीय स्कूलों में वार्षिक परीक्षाएं आज से

Wed, 20 Mar 2024 12:58 AM IST
झांसी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, झांसी
संवाद न्यूज एजेंसी, झांसी Updated Wed, 20 Mar 2024 12:58 AM IST
विज्ञापन
Annual examinations in council schools from today
- परिषद द्वारा तैयार किए गए हैं परीक्षा के प्रश्नपत्र, दो पालियों में होगी परीक्षा
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
झांसी। परिषदीय विद्यालयों की वार्षिक परीक्षाएं आज से प्रारंभ होंगीं। दो पालियों में होने वाली परीक्षा के लिए प्रश्नपत्र बेसिक शिक्षा परिषद द्वारा तैयार किए गए हैं।

बेसिक शिक्षा परिषद के विद्यालयों में पहली पाली की परीक्षा 9:15 से 11:45 बजे तक और दूसरी पाली की परीक्षा 12:15 से 2:45 बजे तक होगी। परीक्षा के प्रश्नपत्र विद्यालयों में पहुंचाए जा चुके हैं। कक्षा दो की पहली पाली में हिंदी की परीक्षा है। कक्षा तीन की पहली पाली में सामाजिक विषय, कक्षा चार से आठ तक की गणित की परीक्षा होगी। कक्षा तीन से आठ तक की दूसरी पाली में कला और संगीत की परीक्षा होगी। परीक्षार्थियों की उत्तर पुस्तिकाओं की खरीद कंपोजिट ग्रांट से की जानी है। परीक्षा के लिए परिषद ने प्रश्नपत्र तैयार कर भेजे गए हैं। हालांकि पिछले सत्र में विद्यालयों में प्रश्नपत्र कम पहुंचे थे, कई विद्यालयों में शिक्षकों ने फोटो कॉपी करवा कर परीक्षा करवाई थी। बीएसए नीलम यादव ने बताया कि आज से परीक्षा प्रारंभ हो रही है। प्रश्नपत्र विद्यालयों में पहुंचाए जा चुके हैं।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed