फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Animals will not be hit by trains on Kanpur railway line, cattle guards are being installed in 216 km

Jhansi News: कानपुर रेलवे लाइन पर ट्रेन से नहीं कटेंगे जानवर, 216 किमी में लग रहा कैटल गार्ड

Wed, 02 Jul 2025 02:23 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Wed, 02 Jul 2025 02:23 AM IST
विज्ञापन
Animals will not be hit by trains on Kanpur railway line, cattle guards are being installed in 216 km

विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी



झांसी। झांसी-कानपुर रेल मार्ग पर जानवरों को ट्रैक पर आने से रोकने के लिए दोनों ओर रेल विकास निगम फेंसिंग करा रहा है। सबसे ज्यादा हादसे वाले स्थानों को चिह्नित कर पहले काम शुरू कराया गया है। शेष हिस्से का कार्य अगले साल तक पूरा कर लिया जाएगा।


झांसी-कानपुर रेलमार्ग पर 216 किमी तक झांसी रेल मंडल की सहयोगी संस्था ने ट्रैक के दोनों ओर कैटल गार्ड लगाने का निर्णय लिया। इस कार्य को पूरा करने के लिए सबसे पहले उन स्थानों का चयन किया गया, जहां पशुओं के टकराने या ट्रेन से कट जाने की घटना हुई हों। रेलवे ने सर्वे करने के बाद पाया कि चिरगांव, नंदखास, पिरौना, भुआ, सरसौखी, आटा, उसरगांव, कालपी, पामां और लालपुर ऐसे सेक्शन हैं, जहां हर ब्लॉक सेक्शन में हर माह चार से पांच जानवर कटने या टकराने के मामले सामने आते हैं। वहीं, कुछ ऐसे गांव हैं, जहां गांव वाले सुबह मवेशियों को हांककर रेलवे लाइन किनारे चरने के लिए छोड़ जाते हैं। इनमें इकलासपुरा, अजनारी, रनियां सहित कई ऐसे रेल किनारे के गांव हैं जहां यह समस्या आती है। ट्रैक किनारे करीब पांच फुट ऊंची फेंसिंग कराई गई है। इस संबंध में पीआरओ मनोज कुमार सिंह ने बताया कि ट्रैक के दोनों ओर कैटल गार्ड लगाने का काम अगले साल पूरा कर लिया जाएगा।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed