फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Animals came in front of Jhelum Express near Dabra, six trains affected

डबरा के पास झेलम एक्सप्रेस के आगे आया जानवर, छह ट्रेनें प्रभावित

Thu, 30 Sep 2021 12:45 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Thu, 30 Sep 2021 12:45 AM IST
विज्ञापन
Animals came in front of Jhelum Express near Dabra, six trains affected
झांसी। बुधवार दोपहर डबरा और ग्वालियर के बीच 1077 अप झेलम एक्सप्रेस की चपेट में जानवर आ गया। इससे ट्रेन वहां करीब एक घंटे तक खड़ी रही। चालक की सूचना पर पहुंचे रेलकर्मियों ने इंजन से कटकर कैटल गार्ड में फंसे मवेशी को बाहर निकाला। इसके बाद ट्रेन ग्वालियर के लिए रवाना हुई। मेन ट्रैक पर ट्रेन के रुकने से पंजाब मेल सहित तीन ट्रेन और तीन मालगाड़ियों का
विज्ञापन

परिचालन प्रभावित रहा।
पुणे से चलकर जम्मूवती जा रही 1077 अप झेलम एक्सप्रेस बुधवार को दिन में झांसी स्टेशन से करीब सवा दो बजे ग्वालियर के लिए रवाना हुई। डबरा स्टेशन निकलते ही पटरी पार करते समय एक जानवर सामने आ गया। चालक ने ट्रेन रोकने की कोशिश की लेकिन तब तक मवेशी कटकर इंजन के कैटल गार्ड में फंस गया। चालक की सूचना पर डबरा रेलवे स्टेशन पर कार्यरत रेलकर्मी मौके पर पहुंचे और एक घंटे के प्रयास के बाद उसे इंजन से बाहर निकाला। इसके चलते 02137 अप मुंबई- फिरोजपुर कैंट पंजाब मेल डबरा में करीब 30 मिनट, 04975 अप हाबड़ा- आगरा कैंट चंबल एक्सप्रेस झांसी में करीब 15 मिनट खड़ी रही। वहीं ताज एक्सप्रेस को झांसी से पांच मिनट विलंब से रवाना किया गया। इसके अतिरिक्त झांसी और डबरा के बीच तीन मालगाड़ियों का परिचालन भी प्रभावित रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed