{"_id":"627ffce7af156c227a0e55d8","slug":"angry-young-man-threw-the-idol-in-the-drain-due-to-the-wife-not-returning-from-the-maternal-house-tension-spread-jhansi-news-jhs220725210","type":"story","status":"publish","title_hn":"पत्नी के मायके से न लौटने से नाराज युवक ने नाले में फेंकी मूर्ति, फैला तनाव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पत्नी के मायके से न लौटने से नाराज युवक ने नाले में फेंकी मूर्ति, फैला तनाव
विज्ञापन
झांसी। पत्नी के मायके से न लौटने से नाराज युवक ने अयोध्यापुरी कॉलोनी के आगे पेड़ के नीचे रखी मूर्ति को उठाकर नाले में फेंक दिया। कोतवाली पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज की मदद से शिनाख्त करके आरोपी को फिल्टर रोड के पास से गिरफ्तार कर लिया। आरोपी मानसिक रूप से कमजोर बताया जा रहा है। सीओ सिटी प्रदीप कुमार के मुताबिक आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज करके कार्रवाई की जा रही है।
शनिवार को सुबह की सैर को निकले लोगों ने पेड़ के नीचे रखी मूर्ति को नाले में पड़ा देखा तो हंगामा हो गया। थोड़ी देर में बड़ी संख्या में लोग वहां जमा हो गए। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस अफसरों के भी होश उड़ गए। आनन-फानन में सीओ सिटी प्रदीप कुमार, सीपरी बाजार इंस्पेक्टर देवेश शुक्ला समेत कई थानों का पुलिस बल मौके पर पहुंच गया। पुलिस ने लोगों को समझा-बुझाकर शांत कराया। इसी बीच ़अंचल अड़जरिया समेत कई हिंदूवादी संगठनों के कार्यकर्ता भी पहुंच गए। आक्रोशित कार्यकर्ता पुलिस-प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी करते हुए वहीं धरने पर बैठ गए। कार्यकर्ता दोषी की तत्काल गिरफ्तारी की मांग कर रहे थे।
उधर, पुलिस ने आसपास दुकानों में लगे सीसीटीवी फुटेज खंगालने शुरू किए। एक सीसीटीवी कैमरे में भोर करीब सवा चार बजे एक व्यक्ति मूर्ति को उठाकर नाले में फेंकता दिखाई पड़ा। हुलिया के आधार पर पुलिस ने उसकी तलाश शुरू की। पुलिस ने कोतवाली के फिल्टर रोड निवासी लालता प्रसाद पुत्र घनश्याम दास को उठाया। पूछताछ में उसने मूर्ति को नाले में डालने की बात कुबूल की। उसने पुलिस को बताया कि पिछले करीब दस साल से उसकी पत्नी अपने बच्चों के साथ मायके में रहती है। शुक्रवार को वह उसे बुलाने गया लेकिन, ससुराल के लोगों ने उसे पीट कर भगा दिया। इसके बाद भांग खाकर वह पेड़ के नीचे आकर सो गया। शाम को पूजा के समय वहां से भी लोगों ने उसे भगा दिया। इससे वह नाराज हो गया। शनिवार भोर में मौका देखकर उसने मूर्ति को उठाकर नाले में फेंक दिया। उसने पुलिस को बताया कि कुछ दिन पहले उसने गणेश चौराहे के पास स्थित दो धार्मिक स्थलों की मूर्तियों को भी नुकसान पहुंचाया था।
विज्ञापन
युवक मानसिक रूप से कमजोर है। पत्नी के न लौटने और ससुराल वालों के बर्ताव से परेशान था। उसने नशा भी कर रखा था। आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज करके कार्रवाई की जा रही है।
प्रदीप कुमार, सीओ सिटी
शुद्घि के बाद नई प्रतिमा स्थापित
आरोपी की गिरफ्तारी के बाद शनिवार शाम को पूजा स्थल पर श्रद्घालुओं ने पहुंचकर पूजा स्थल को शुद्घ किया एवं विधि-विधान पूर्वक मंत्रोच्चार के बीच नई मूर्ति स्थापित की।