{"_id":"647ab04e053169c2de0a537a","slug":"angry-parents-killed-daughter-due-to-love-affair-in-jhansi-2023-06-03","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"पोस्टमार्टम में सामने आया सच: बेटी के एक युवक से प्रेम संबंध थे, बाप बोला- समझाने पर भी न मानी, इसलिए मार डाला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पोस्टमार्टम में सामने आया सच: बेटी के एक युवक से प्रेम संबंध थे, बाप बोला- समझाने पर भी न मानी, इसलिए मार डाला
Sat, 03 Jun 2023 09:00 AM IST
शाहरुख खान
अमर उजाला नेटवर्क, झांसी
अमर उजाला नेटवर्क, झांसी
Published by: शाहरुख खान
Updated Sat, 03 Jun 2023 09:00 AM IST
सार
झांसी में प्रेम संबंध से नाराज मां-बाप ने बेटी को मार डाला। इसके बाद शव फंदे पर लटका दिया था। लड़की की 24 मई को मौत हुई थी। परिजनों ने उसे आत्महत्या बताया था। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में रस्सी से गला घोंटकर मारने की पुष्टि हुआ है। उल्दन थाने में पुलिस ने दोनों के खिलाफ नामजद रिपोर्ट दर्ज की है।
विज्ञापन
झांसी पुलिस थाना
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
झांसी के उल्दन निवासी एक मां-बाप को अपनी बेटी का प्रेम संबंध इस कदर नागवार गुजरा कि उन्होंने उसकी गला घोंटकर हत्या कर दी। हत्या को आत्महत्या की शक्ल देने के लिए उसे फंदे पर लटका दिया था। लेकिन, पोस्टमार्टम रिपोर्ट में सच्चाई उजागर हो गई। पुलिस ने जब परिजनों से सख्ती की तब उन्होंने सच्चाई उगल दी।
उल्दन पुलिस मां-बाप के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करके पूछताछ में जुटी हुई है। उल्दन थाना निवासी आनंद अहिरवार की नाबालिग पुत्री का गांव के ही एक सजातीय युवक से प्रेम संबंध हो गया। दोनों घर से छिपकर मिलने लगे। यह बात गांव में फैल गई। परिजनों को यह बात मालूम हुई।
परिवार के लोगों ने लड़के के घर पहुंचकर एतराज जताया लेकिन, लड़के के घर वालों ने उन लोगों को डांट फटकार कर भगा दिया। इसके बाद उन लोगों ने किशोरी पर पाबंदी लगाई। कुछ दिनों तक किशोरी घर पर रही लेकिन, उसके बाद दोनों का मिलना जुलना फिर शुरू हो गया। 24 मई को किशोरी उस युवक से मिलकर लौट रही थी।
विज्ञापन
जैसे ही यह बात पिता आनंद को मालूम चली, उसने घर पहुंचकर किशोरी की पिटाई शुरू कर दी। इस दौरान उसने पत्नी के साथ मिलकर किशोरी का रस्सी से गला घोंट दिया। उसकी मौत से दोनों घबरा उठे। उन लोगों ने उसे घर के भीतरी कमरे में फंदे से लटका दिया। पुलिस को भी फांसी लगाए जाने की बात बताई।

पुलिस ने जब मौके पर पहुचंकर जांच पड़ताल की तब भी उसे फांसी लगाए जाने की बात पर शक हुआ। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया। बृहस्पतिवार को पोस्टमार्टम रिपोर्ट में किशोरी के गला दबाए जाने की पुष्टि हो गई। इसके बाद पुलिस ने आनंद से कड़ाई से पूछताछ की। इसमें आनंद टूट गया।
उसने यह बात मान ली। इसके बाद पुलिस ने दूसरे अन्य सुबूत भी एकत्रित कर लिए। बृहस्पतिवार को दरोगा नागेश सिंह की तहरीर पर उल्दन थाने में पिता आनंद अहिरवार एवं मां रमा देवी के खिलाफ हत्या के आरोप में नामजद रिपोर्ट दर्ज कर ली है। एसपी सिटी ज्ञानेंद्र सिंह के मुताबिक दोनों के खिलाफ नामजद रिपोर्ट दर्ज की गई है।
रस्सी से गर्दन घोंटकर की गई हत्या, शरीर पर मिले चोट के आधा दर्जन निशान
किशोरी की हत्या से पहले उसे बेरहमी के साथ पीटा गया। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के मुताबिक गले में चोट के निशान के साथ ही पूरे शरीर में जख्म थे। उसकी मौत रस्सी से गला घोंटने की वजह से हुई। शरीर के अन्य हिस्से में भी तीन गंभीर चोट के निशान मिले।