फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Angry miscreants beat HOD of Cancer Department for not removing the car

गाड़ी न हटाने से नाराज बदमाशों ने कैंसर विभाग के एचओडी को पीटा

Fri, 03 Sep 2021 01:20 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Fri, 03 Sep 2021 01:20 AM IST
विज्ञापन
Angry miscreants beat HOD of Cancer Department for not removing the car
झांसी। सड़क से गाड़ी हटाने के विवाद में बदमाशों ने कैंसर रोग विभाग के विभागाध्यक्ष को बेरहमी से पीटकर घायल कर दिया। उनके हाथ, पैर एवं सिर पर गंभीर चोट आई है। बदमाशों ने उनकी गाड़ी के शीशे भी तोड़ दिए और फरार हो गए। घायल चिकित्सक की तहरीर पर नवाबाद पुलिस ने एक के खिलाफ नामजद मुकदमा दर्ज किया है।
विज्ञापन

रानी लक्ष्मीबाई मेडिकल कॉलेज के कैंसर विभाग के एचओडी डॉ. सचिन माहौर बुधवार रात करीब आठ बजे अपने चिकित्सक मित्र डॉ. अनिल जैन के साथ मेडिकल कॉलेज के गेट नंबर एक के पास खड़े थे। उन्होंने पुलिस को बताया उसी समय एक एसयूवी वाहन पर हूटर बजाते हुए कुछ युवक वहां पहुंचे। युवकों ने चिकित्सक से गाड़ी हटाने को कहा। इस पर डॉ. सचिन ने कहा कि बगल में काफी रास्ता है, उनकी गाड़ी यहां से निकल जाएगी। डॉ. सचिन का यह जवाब युवकों को नागवार गुजरा। आगे बैठे युवक ने गाली-गलौच शुरू कर दी। दो युवक तुरंत गाड़ी से नीचे उतर आए और सचिन पर टूट पड़े। उन लोगों ने लात-घूंसों से सचिन को मारना शुरू कर दिया। डा.अनिल ने बीच-बचाव की कोशिश की तब बदमाशों ने उनको भी सड़क पर धकेल दिया। मारपीट के दौरान एसयूवी में बैठकर दूसरे युवक भी उतर आए और सभी मिलकर सचिन को पीटने लगे। बगल में खड़ी डॉक्टर की गाड़ी के शीशे भी पत्थर मारकर तोड़ दिए। करीब बीस मिनट तक वहां हंगामा होता रहा। घटना के बाद भुक्तभोगी चिकित्सक अपने साथियों के साथ नवाबाद थाने पहुंचे। उन्होंने पुलिस को बताया कि गाड़ी में सत्ताधारी दल का झंडा लगा हुआ था। चिकित्सक की तहरीर पर पुलिस ने शक्ति सिंह राजपूत समेत अन्य अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है। एसपी सिटी डॉ.विवेक त्रिपाठी का कहना है कि मामले की विवेचना आरंभ करा दी गई है। दोषियों के खिलाफ कठोर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed