फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   angry from ladies death people throw youth in well

महिला की मौत से नाराज लोगों ने युवक को कुएं में फेंका

Tue, 13 Aug 2019 11:57 PM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Tue, 13 Aug 2019 11:57 PM IST
विज्ञापन
angry from ladies death people throw youth in well
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

कोतवाली क्षेत्र के डड़ियापुरा में एक महिला की मौत होने से नाराज लोगों ने पुलिस उप महानिरीक्षक के आवास पर प्रदर्शन कर एक पक्ष पर धमकाने से जान चली जाने का आरोप लगाते हुए कार्रवाई की मांग की। वहां से लौटते समय उन्हें दूसरे पक्ष के एक युवक रास्ते में मिल गया तो नाराज लोगों ने पीटने के बाद उसे कुएं में फेंक दिया। किसी तरह उसे कुएं से निकाला गया। इस मामले में दूसरे पक्ष के लोग देर रात तक कोतवाली में पहले पक्ष खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराने के लिए जुटे रहे। यह विवाद जमीन के एक टुकड़े को लेकर चल रहा है।

विज्ञापन


कोतवाली क्षेत्र के डड़ियापुरा में रहने वाले रशीद अली का आरोप है कि कुछ लोगों ने कब्जा करने की नीयत से जमीन पर दीवार का निर्माण कर लिया। इसका विरोध करते हुए प्रशासनिक अधिकारियोें से भी शिकायत की गई। इस मामले को लेकर विपक्षी खुन्नस रखने लगे। आरोप है कि 12 अगस्त की रात सभी एक राय होकर घर पहुंचे। वहां सभी ने घर में घुसकर धमकी दी। आरोप है कि सदमे के चलते उसकी मां सलमा बेगम की मौत हो गई।
विज्ञापन


इससे नाराज लोग मंगलवार को शव लेकर डीआईजी कार्यालय पहुंच गए। वहां डीआईजी से कार्रवाई की मांग की। डीआईजी ने कार्रवाई का आश्वासन दिया। वहां से सभी अंतिम संस्कार के लिए शव लेकर घर लौटने लगे। अभी सभी घर की तरफ आ रहे थे, तभी मोहल्ले में दूसरे पक्ष के लोगों से आमना सामना हो गया। भीड़ के कुछ लोगों ने डड़ियापुरा निवासी रोजान अली के साथ मारपीट कर उसे पास बने कुएं में फेंक दिया। यह देखकर अन्य लोग एकत्रित हुए, लेकिन जब तक सभी भाग निकले।
विज्ञापन
विज्ञापन


मौके पर पहुंचे लोगों ने किसी तरह उनको कुएं से बाहर निकाला। विवाद की खबर मिलते ही सीओ सिटी जितेंद्र सिंह परिहार व कोतवाल संजय सिंह ने मौके पर पहुंचकर घटना की जानकारी ली। इस मामले मेें कई लोेगों के खिलाफ कोतवाली में तहरीर दी गई।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed