फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Angry at not being given water, the young man killed his neighbor with an axe

Jhansi News: पानी न पिलाने से नाराज युवक ने पड़ोसी की कुल्हाड़ी मारकर की हत्या

Wed, 04 Jun 2025 01:57 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Wed, 04 Jun 2025 01:57 AM IST
विज्ञापन
Angry at not being given water, the young man killed his neighbor with an axe

विज्ञापन


अमर उजाला ब्यूरो
झांसी। सोमवार देर-रात प्रेमनगर के गोकुलपुरी कॉलोनी में पानी न मिलने से नाराज युवक ने पड़ोस में रहने वाले युवक पर कुल्हाड़ी से हमला कर दिया। खून से लथपथ उसे मेडिकल कॉलेज ले जाया गया। हालत नाजुक होने पर डॉक्टरों ने उसे ग्वालियर रेफर कर दिया। रास्ते में उसने दम तोड़ दिया। पुलिस ने आरोपी युवक समेत तीन अन्य को हिरासत में लिया है। गोकुलपुरी कॉलोनी निवासी राहुल अहिरवार (23) ऑटो चलाता था। उसकी पत्नी और बच्चे मायके गए थे। राहुल अपने बड़े भाई सोनू के घर पर खाना खाने आता था। पड़ोस में रोहित गोस्वामी (20) रहता है। सोमवार देर-रात राहुल भाई के घर पर खाना खाने गया था। उसी दौरान रोहित का किसी से झगड़ा हो गया। उसे मारने के लिए रोहित कुल्हाड़ी उठाकर उसके पीछे भागा लेकिन, वह युवक भाग निकला। इसके बाद रोहित कुल्हाड़ी समेत राहुल के घर के बाहर पहुंचा। घर के बाहर रखे ड्रम से पानी निकालने लगा लेकिन, पानी न होने पर उसने राहुल की भाभी से मोटर चलाने को कहा। अंदर बैठे राहुल ने मोटर चलाने से मना कर दिया। रोहित बाहर खड़ा होकर गाली देने लगा। यह सुनकर राहुल बाहर निकला आया। दोनों के बीच झगड़ा होने लगा। इसी दौरान रोहित ने राहुल पर कुल्हाड़ी से ताबड़तोड़ कई वार कर डाले। सिर, चेहरे एवं कंधे पर कुल्हाड़ी के वार से राहुल खून से लथपथ होकर जमीन पर गिर गया। आरोपी रोहित कुल्हाड़ी समेत भाग निकला। आवाज सुनकर आस-पड़ोस के लोग जुट गए। परिजन तुरंत उसे लेकर मेडिकल कॉलेज पहुंचे। काफी खून बह जाने से उसकी हालत नाजुक हो गई थी। यहां से ग्वालियर ले जाते समय रास्ते में उसकी मौत हो गई। प्रेमनगर थाना प्रभारी सरिता मिश्रा भी फोर्स के साथ पहुंच गईं। पुलिस ने दबिश देकर आरोपी रोहित समेत तीन को हिरासत में ले लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed