फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Angered by wife dancing at brother-in-law's engagement, husband commits suicide

Jhansi News: साले की सगाई में पत्नी के डांस करने से नाराज पति ने दी जान

Tue, 18 Feb 2025 02:19 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Tue, 18 Feb 2025 02:19 AM IST
विज्ञापन
Angered by wife dancing at brother-in-law's engagement, husband commits suicide

विज्ञापन


अमर उजाला ब्यूरो



झांसी। नवाबाद थाना इलाके में साले की सगाई में पत्नी के डीजे पर डांस करने से नाराज पति ने गले में फंदा कसकर आत्महत्या कर ली। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पड़ताल शुरू कर दी है।

मप्र के ग्वालियर निवासी राजा वंशकार यहां तालपुरा में नेहरू पार्क के साथ परिवार के साथ रह रहा था। इसी मोहल्ले में उसकी पत्नी का मायका भी है। पत्नी ने बताया कि पति राजा वंशकार फर्नीचर की दुकान पर काम करते थे। वह शराब पीने के आदी थे और नशे में उसके और बच्चों के साथ अक्सर मारपीट करते थे। पत्नी ने बताया कि शनिवार को उसके भाई विपिन की सगाई थी। वह पहले सगाई में शामिल होने के लिए तैयार नहीं थे। साले की शादी में जीजा के न आने पर रिश्तेदार क्या सोचेंगे, जिसके चलते जिद कर उन्हें सगाई में लाए थे।
विज्ञापन




वहां उन्होंने खूब शराब पी और फिर झगड़ा करने लगे। उसके व बच्चों के साथ मारपीट भी की। इसके बाद चाबी लेकर घर चले गए। सुबह पता चला कि घर के बाहर पेड़ पर फंदा लगाकर उन्होंने जान दे दी। मौत की सूचना पर राजा के परिजन ग्वालियर से झांसी पहुंच गए। उनका बताया कि सगाई समारोह में पत्नी डीजे पर डांस कर रही थी। मना करने पर वह नहीं मानी तो झगड़ा हो गया। इसके बाद राजा से मारपीट की गई। तब वह घर चला गया था। इसके बाद उसने आत्मघाती कदम उठा लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


मृतक की शादी करीब पांच साल पहले हुई थी। उसकी चार साल की एक बेटी और दो साल का बेटा है। इस मामले में नवाबाद थाने के प्रभारी निरीक्षक जितेंद्र कुमार सिंह ने बताया कि युवक पिछले डेढ़ माह से यहां रह रहा था। प्रथम दृष्टया उसने आत्महत्या की है। मामले की जांच जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed