फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Angered by the installation of CCTV, the Prime Minister beats the woman

Jhansi News: सीसीटीवी लगने से नाराज प्रधानपति ने महिला को पीटा

Tue, 07 Jan 2025 01:02 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Tue, 07 Jan 2025 01:02 AM IST
विज्ञापन
Angered by the installation of CCTV, the Prime Minister beats the woman
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन


झांसी। टोड़ीफतेहपुर के खलीलपुरा गांव में घर के बाहर सीसीटीवी कैमरे लगाने से नाराज होकर प्रधानपति ने महिला समेत उसके पति को पीटकर घायल कर दिया। घायलों ने डीआईजी के पास पहुंचकर गुहार लगाई। अफसरों के आदेश पर प्रधान पति के खिलाफ थाना टोड़ी फतेहपुर में नामजद रिपोर्ट दर्ज की गई है।

खलीलपुरा निवासी भानु प्रताप ने पुलिस को बताया कि प्रधान पति देवेंद्र तिवारी टोड़ी फतेहपुर थाने का हिस्ट्रीशीटर बदमाश है। गांव में भी अक्सर लोगों को धमकाता रहता है। रविवार को वह मूंगफली साफ कराने के लिए जा रहे थे तभी देवेंद्र ने उनको रास्ते में रोक लिया और घर के बाहर से सीसीटीवी कैमरों को हटवाने का दबाव बनाने लगा। उनके इन्कार करने पर आरोपी ने मारपीट शुरू कर दी। बीच बचाव के लिए जब उनकी पत्नी आई तब आरोपी ने उसे भी पीटकर घायल कर दिया। दोनों को जान से मार डालने की धमकी देता हुआ भाग निकला। पुलिस ने भानु की तहरीर पर हिस्ट्रीशीटर देवेंद्र के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करके उसकी तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed