{"_id":"61c4554e065fe270c5161649","slug":"angered-by-the-death-of-young-man-in-jhansi-relatives-blockade-the-road","type":"story","status":"publish","title_hn":"झांसी: युवक की मौत से नाराज परिजनों ने शव को लेकर किया चक्का जाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
झांसी: युवक की मौत से नाराज परिजनों ने शव को लेकर किया चक्का जाम
Thu, 23 Dec 2021 04:24 PM IST
Vikas Kumar
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, झांसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, झांसी
Published by: Vikas Kumar
Updated Thu, 23 Dec 2021 04:24 PM IST
सार
खुशीपुरा निवासी राजेश यादव का पुत्र राज यादव (19) 17 दिसंबर को गोविंद चौराहे के पास मार्ग दुर्घटना में गंभीर रूप से घायल हो गया था। उसे उपचार के लिए ग्वालियर रेफर कर दिया गया। जहां बुधवार देर रात उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन
कचहरी चौराहे के पास लगा जाम
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मार्ग दुर्घटना में युवक की मौत से नाराज परिजनों ने उसके शव के साथ कचहरी चौराहे के पास जाम लगा दिया। करीब 1 घंटे जाम लगे होने से कचहरी चौराहे के पास ट्रैफिक जाम हो गया। सूचना मिलने पर नवाबाद पुलिस मौके पर पहुंच गई। किसी तरह समझा-बुझाकर उसने जाम खत्म कराया।
विज्ञापन
खुशीपुरा निवासी राजेश यादव का पुत्र राज यादव (19) 17 दिसंबर को गोविंद चौराहे के पास मार्ग दुर्घटना में गंभीर रूप से घायल हो गया था। उसे उपचार के लिए ग्वालियर रेफर कर दिया गया। जहां बुधवार देर रात उसकी मौत हो गई उसका तो आज झांसी लाया गया। शव के पहुंचते ही परिवार के लोग नाराज हो उठे। शव लेकर उन्होंने चौराहे पर जाम लगा दिया।
विज्ञापन