{"_id":"678237fc113cb1956202691d","slug":"angered-by-the-death-of-a-pregnant-woman-in-jhansi-family-members-created-ruckus-in-the-nursing-home-2025-01-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jhansi: गर्भवती की मौत से नाराज परिजनों ने नर्सिंग होम में किया हंगामा, हड्डी के डॉक्टर पर ऑपरेशन करने का आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jhansi: गर्भवती की मौत से नाराज परिजनों ने नर्सिंग होम में किया हंगामा, हड्डी के डॉक्टर पर ऑपरेशन करने का आरोप
Sat, 11 Jan 2025 02:51 PM IST
विजय पुंडीर
अमर उजाला नेटवर्क, झांसी
अमर उजाला नेटवर्क, झांसी
Published by: विजय पुंडीर
Updated Sat, 11 Jan 2025 02:51 PM IST
सार
शनिवार तड़के कानपुर रोड स्थित एक निजी अस्पताल में गर्भवती महिला की मौत के बाद परिजनों ने जमकर हंगामा किया। परिजनों का आरोप था कि हड्डी के डॉक्टर ने गर्भवती महिला का ऑपरेशन कर दिया।
विज्ञापन
Jhansi News
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
शनिवार तड़के कानपुर रोड स्थित एक निजी अस्पताल में गर्भवती महिला की मौत के बाद परिजनों ने जमकर हंगामा किया। परिजनों का आरोप था कि हड्डी के डॉक्टर ने गर्भवती महिला का ऑपरेशन कर दिया। इससे उसकी मौत हुई। डॉक्टर ने उसके उपचार की फाइल भी गायब कर दी। हंगामा की सूचना पर भारी पुलिस फोर्स भी पहुंच गया। पुलिस अफसर ने किसी तरह परिजनों को समझा बुझाकर शांत कराया। पुलिस ने कार्रवाई का भरोसा देकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया है।
विज्ञापन
सीपरी बाजार के उन्नाव बालाजी रोड अयोध्या पुरी कॉलोनी निवासी मुकेश राजपूत अपनी गर्भवती पत्नी सोनम राजपूत को प्रसव पीड़ा होने पर शिवाजी नगर स्थित एक नर्सिंग होम में लेकर पहुंचे थे। परिजनों का कहना है कि डॉक्टरों ने ऑपरेशन करने की बात कही। इसके बाद शुक्रवार देर रात सोनम का ऑपरेशन किया गया लेकिन ऑपरेशन महिला डॉक्टर ने ना करके हड्डी के डॉक्टर ने कर दिया।ऑपरेशन के बाद महिला की मौत हो गई। सोनम की मौत से परिजन आक्रोशित हो गए। डॉक्टर पर गलत तरीके से ऑपरेशन करने का आरोप लगाने लगे।
विज्ञापन
नाराज परिजनों ने हंगामा शुरू कर दिया। सूचना पर नवाबाद थाना ओर सदर बाजार थाना का पुलिस फोर्स सहित एसपी सिटी ज्ञानेंद्र सिंह और सीओ सिटी रामवीर सिंह भी मौके पर पहुंच गए। करीब तीन से चार घंटे तक चले हंगामा के बाद के बाद पुलिस के समझाने पर परिजन शांत हुए एसपी सिटी ज्ञानेंद्र सिंह के मुताबिक शव का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है। छानबीन करके कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन