फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Angered by love affair, the parents killed the daughter, the body was hanged

Jhansi News: प्रेम संबंध से नाराज मां-बाप ने की थी बेटी की हत्या, फंदे पर लटका दिया था शव

Sat, 03 Jun 2023 01:23 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Sat, 03 Jun 2023 01:23 AM IST
विज्ञापन
Angered by love affair, the parents killed the daughter, the body was hanged
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

झांसी। उल्दन निवासी एक मां-बाप को अपनी बेटी का प्रेम संबंध इस कदर नागवार गुजरा कि उन्होंने उसकी गला घोंटकर हत्या कर दी। हत्या को आत्महत्या की शक्ल देने के लिए उसे फंदे पर लटका दिया था। लेकिन, पोस्टमार्टम रिपोर्ट में सच्चाई उजागर हो गई। पुलिस ने जब परिजनों से सख्ती की तब उन्होंने सच्चाई उगल दी। उल्दन पुलिस मां-बाप के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करके पूछताछ में जुटी हुई है।
उल्दन थाना निवासी आनंद अहिरवार की नाबालिग पुत्री का गांव के ही एक सजातीय युवक से प्रेम संबंध हो गया। दोनों घर से छुपकर मिलने लगे। यह बात गांव में फैल गई। परिजनों को यह बात मालूम चल गई। परिवार के लोगों ने लड़के के घर पहुंचकर एतराज जताया लेकिन, लड़के के घर वालों ने उन लोगों को डांट फटकार कर भगा दिया। इसके बाद उन लोगों ने किशोरी पर पाबंदी लगाई। कुछ दिनों तक किशोरी घर पर रही लेकिन, उसके बाद दोनों का मिलना जुलना फिर शुरू हो गया। 24 मई को किशोरी उस युवक से मिलकर लौट रही थी। जैसे ही यह बात पिता आनंद को मालूम चली, उसने घर पहुंचकर किशोरी की पिटाई शुरू कर दी। इस दौरान उसने पत्नी के साथ मिलकर किशोरी का रस्सी से गला घोंट दिया। उसकी मौत से दोनों घबरा उठे। उन लोगों ने उसे घर के भीतरी कमरे में फंदे से लटका दिया। पुलिस को भी फांसी लगाए जाने की बात बताई। पुलिस ने जब मौके पर पहुचंकर जांच पड़ताल की तब भी उसे फांसी लगाए जाने की बात पर शक हुआ। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया। बृहस्पतिवार को पोस्टमार्टम रिपोर्ट में किशोरी के गला दबाए जाने की पुष्टि हो गई। इसके बाद पुलिस ने आनंद से कड़ाई से पूछताछ की। इसमें आनंद टूट गया। उसने यह बात मान ली। इसके बाद पुलिस ने दूसरे अन्य सुबूत भी एकत्रित कर लिए। बृहस्पतिवार को दरोगा नागेश सिंह की तहरीर पर उल्दन थाने में पिता आनंद अहिरवार एवं मां रमा देवी के खिलाफ हत्या के आरोप में नामजद रिपोर्ट दर्ज कर ली है। एसपी सिटी ज्ञानेंद्र सिंह के मुताबिक दोनों के खिलाफ नामजद रिपोर्ट दर्ज की गई है।
विज्ञापन

रस्सी से गर्दन घोंटकर की गई हत्या, शरीर पर मिले चोट के आधा दर्जन निशान
किशोरी की हत्या से पहले उसे बेरहमी के साथ पीटा गया। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के मुताबिक गले में चोट के निशान के साथ ही पूरे शरीर में जख्म थे। उसकी मौत रस्सी से गला घोंटने की वजह से हुई। शरीर के अन्य हिस्से में भी तीन गंभीर चोट के निशान मिले।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed