फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Angels proclaimed to the shepherds the birth of Jesus's message

स्वर्ग दूतों ने चरवाहों को सुनाया यीशु जन्म का संदेश

Sat, 24 Dec 2016 12:14 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Sat, 24 Dec 2016 12:14 AM IST
विज्ञापन
Angels proclaimed to the shepherds the birth of Jesus's message
trees planted, jhansi news - फोटो : demo
क्रिसमस के उपलक्ष्य में शुक्रवार को सिटी चर्च में बोन फायर के दौरान चर्च के सदस्यों ने आग जलाकर प्रभु यीशु के जन्म पर लघु नाटक का मंचन किया। नाटक में सदस्यों ने स्वर्ग दूत, चरवाहे और ज्योतिषियों के स्वरूप धारण कर प्रभु यीशु की महिमा के गीत गाए। इस दौरान स्वर्ग दूतों ने चरवाहों को प्रभु यीशु के जन्म का शुभ संदेश दिया। 
विज्ञापन


शाम को हुए बोन फायर में अमित विलियम्स, सैमसन सिंह, राजू क्रोजर, नेल्सन प्रसाद, कविता मसीह ने पात्रों की भूमिका निभाई। इस दौरान रेव्हरन इवान फ्रेंक बख्श ने अपने शुभ संदेश में कहा कि परमेश्वर ने अपने पुत्र यीशु मसीह को इस दुनिया में भेजा, ताकि वह हम सभी लोगों के पापों का बोझ क्रूस पर उठा लें। माडर्न पब्लिक स्कूल में क्रिसमस के उपलक्ष्य में लघु नाटक का मंचन हुआ। विद्यार्थियों ने चरवाहों के स्वरूप में नाच कर क्रिसमस के गीत मेरा प्रभु जन्मा प्रभु जन्मा, मुक्ति दिलाई यीशु नाम, शांति दिलाई आदि गाए।
विज्ञापन


इस अवसर पर सांता क्लाज ने विद्यार्थियों को उपहार एवं चाकलेट वितरित किए। पास्टर अविनाश सिंह ने कहा कि ईसाई धर्म में कोई छोटा-बड़ा नहीं होता है। इस अवसर पर स्कूल के चेयरमैन कैप्टन अरविंद विश्वनाथन, प्रधानाचार्या शांति विश्वनाथन, डॉ. रोहिन विश्वनाथन, अंशिता विश्वनाथन, अपूर्व शुक्ला, रत्ना शुक्ला आदि मौजूद रहीं। आभार अनिल पांडेय ने जताया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


क्राइस्ट चर्च एवं इमेनुयल चर्च आफ यूसीएनआई के  तत्वावधान में मसीही समाज के घरों में कैरल्स गीत गाए गए। यह जानकारी बुंदेलखंड चर्च काउंसिल के सचिव स्टीफन सिंह ने दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed