फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   An uncontrolled car ran over an old man in front of BU, the driver fled

Jhansi News: बीयू के सामने अनियंत्रित कार ने बुजुर्ग को रौंदा, चालक भागा

Thu, 10 Apr 2025 02:03 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Thu, 10 Apr 2025 02:03 AM IST
विज्ञापन
An uncontrolled car ran over an old man in front of BU, the driver fled

विज्ञापन


अमर उजाला ब्यूरो
झांसी। बुधवार सुबह बुंदेलखंड विश्वविद्यालय के सामने तेज रफ्तार बेकाबू कार ने ई-रिक्शा सवार बुजुर्ग को रौंद डाला। हादसे में गंभीर रूप से घायल हो गए। अस्पताल ले जाने पर डॉक्टरों ने उनको मृत घोषित कर दिया। आरोपी चालक कार समेत भाग गया। पुलिस उसे तलाश रही है।मूल रूप से बड़ागांव के दिगारा गांव निवासी शंकर (66) पुत्र सटोले अहिरवार शिवाजी नगर में किराये के मकान में रहते थे। परिजन का कहना है कि विश्वविद्यालय के पास छोटे-मोटी वस्तुएं बेचकर जीविकोपार्जन करते थे। रोजाना की तरह बुधवार सुबह करीब 10 बजे ई-रिक्शा से जा रहे थे। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि बुंदेलखंड विश्वविद्यालय के सामने लाल रंग की तेज रफ्तार कार ने उनके ई-रिक्शा को टक्कर मार दी। टक्कर लगने से ई-रिक्शा के परखच्चे उड़ गए। शंकर सड़क पर गिर पड़े। कार चालक उनको रौंदता हुआ भाग गया। हादसे की सूचना पर पुलिस पहुंच गई। उनको मेडिकल कॉलेज ले जाने पर डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।परिजन ने बताया कि शंकर का 30 साल पहले भी एक्सीडेंट हुआ था। इसमें वह अपना पांव गंवा चुके थे। 15 साल बाद हुए दूसरे एक्सीडेंट में उनके इकलौते बेटे नरेंद्र की जान चली गई थी।। शंकर दुकान चलाकर बहू एवं पोता-पोती का पालन पोषण करते थे। नवाबाद थाना प्रभारी जितेंद्र सिंह के मुताबिक, तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जाएगी। चालक को तलाशा जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed