फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   An hour ago there was a dispute regarding taking out the car from the VIP lane.

Jhansi News: एक घंटे पहले वीआईपी लेन से कार निकालने को लेकर हुआ था विवाद

Thu, 04 Apr 2024 01:31 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Thu, 04 Apr 2024 01:31 AM IST
विज्ञापन
An hour ago there was a dispute regarding taking out the car from the VIP lane.
जान बचाने के लिए टोल कर्मियों को जहां जगह मिली वहां की ओर भागे
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
झांसी। दतिया के डगरई टोल प्लाजा पर हुई घटना के पीछे रंगदारी जमाने का मामला सामने आया है। बताया गया कि घटना से एक घंटे पहले कुछ लोगों का वीआईपी लेन से कार निकालने को लेकर टोल कर्मियों से विवाद हुआ था। इसके बाद उन्हीं लोगों ने अपने साथियों के साथ आकर टोल प्लाजा पर फायरिंग की। इस बीच हुई भगदड़ में दो टोल कर्मियों की कुएं में गिरने से मौत हो गई।
झांसी से दतिया के बीच पड़ने वाले डगरई टोल प्लाजा पर मंगलवार की रात तकरीबन नौ बजे एक कार पहुंची। टोल पर तैनात एक कर्मचारी ने बताया कि कार में सवार लोग वीआईपी लेन से बगैर टोल अदा किए गुजरना चाहते थे। लेकिन, वहां तैनात कर्मचारी इसके लिए तैयार नहीं हुए। इसे लेकर कार सवारों का कर्मचारी से विवाद भी हुआ और देख लेने की धमकी देते हुए वे वहां से चले गए। संदेह जताया जा रहा है इसके एक घंटे बाद वही लोग चार अलग-अलग दोपहिया वाहनों पर सवार होकर अपने 10-12 साथियों के साथ टोल पर पहुंचे। इससे पहले कि कर्मचारी कुछ समझ पाते, उन्होंने उनके साथ मारपीट शुरू कर दी। इसी बीच दो बदमाशों ने तमंचे निकालकर फायरिंग भी की। बदमाशों ने बेखौफ अंदाज में लगभग 15 मिनट तक जमकर उत्पात किया। इससे टोल पर तैनात कर्मचारियों में भगदड़ मच गई। जान बचाने के लिए जिसे जहां जगह मिली, वह उसी ओर दौड़ गया। इसी बीच टोल ऑफिस के पीछे बने बगैर मुंडेर के कुएं में गिरने से टोल मैनेजर श्रीनिवास सिंह और शिफ्ट इंचार्ज शिवाजी की मौत हो गई। वहीं, एक अन्य शिफ्ट इंचार्ज राजेश कुमार भगदड़ में कंटीली झाड़ियों में गिर पड़े, जिससे वे घायल हो गए। इसके अलावा टोल कर्मी रविंद्र बबेले और सुमित दांतरे को भी चोटें आईं।
विज्ञापन

0000000
एक दिन पहले ही ट्रांसफर होकर आया था श्रीनिवास
आगरा निवासी टोल मैनेजर श्रीनिवास परिहार पिछले एक साल से एनएचएआई में काम कर रहा है। इससे पहले वह फरीदाबाद के टोल प्लाजा पर सुपरवाइजर था। एक अप्रैल को ही वह ट्रांसफर होकर दतिया के डगरई टोल प्लाजा पर आया था और दूसरे ही दिन वारदात का शिकार हो गया। मृतक के दो बेटी और एक बेटा है। घटना की सूचना मिलते ही आगरा में रहने वाले उसके परिजनों में कोहराम मच गया। जबकि, दूसरा मृतक शिवाजी महाराष्ट्र के अकोला का रहने वाला है। दूरी अधिक होने की वजह से देर शाम तक उसके परिजन दतिया नहीं पहुंच पाए थे, जिससे उसका पोस्टमार्टम भी नहीं हो पाया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

0000000
बेखौफ था बदमाशों अंदाज
डगरई टोल प्लाजा पर वारदात को अंजाम देने वाले बदमाशों का अंदाज एकदम बेखौफ था। आते ही उन्होंने टोल कर्मियों से मारपीट शुरू कर दी थी। इसके बाद फायरिंग भी की। इसके अलावा बदमाशों ने टोल बूथों में भी तोड़फोड़ की। सीसीटीवी कैमरों की जद में भी वे लगभग पंद्रह मिनट तक उत्पात मचाते रहे। इसके बाद मौके से फरार हो गए।

0000000
टोल प्लाजा पर वारदात को अंजाम देने वाले बदमाशों की तलाश शुरू कर दी गई है। उन्हें जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा। घटना का मुकदमा 10-12 अज्ञात लोगों के खिलाफ चिरूला थाने में दर्ज किया गया है। - प्रियंका शर्मा, एसडीओपी, दतिया
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed