Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   An annual toll pass can now be obtained for 1,500 rupees.

Jhansi News: अब 1500 रुपये में बन जाएगा वार्षिक टोल पास

Wed, 04 Nov 2026 01:30 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Wed, 04 Nov 2026 01:30 AM IST
विज्ञापन
An annual toll pass can now be obtained for 1,500 rupees.
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

लुहारी। केंद्र सरकार ने राष्ट्रीय राजमार्गों के टोल प्लाजा के आसपास रहने वाले लोगों को बड़ी राहत दी है। एक नवंबर से राष्ट्रीय राजमार्गों पर नया रियायती स्थानीय वार्षिक पास लागू कर दिया गया है। इसका उद्देश्य प्रतिदिन टोल प्लाजा से गुजरने वाले स्थानीय लोगों को आर्थिक राहत पहुंचाना है।
इसके तहत टोल प्लाजा से 20 किलोमीटर के दायरे में रहने वाले निजी वाहन मालिक पास बनवा सकेंगे। उन्हें 1500 या 3000 रुपये वार्षिक शुल्क देना होगा। सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्रालय ने इसकी अधिसूचना जारी की है। यदि टोल प्लाजा नगर पालिका सीमा से बाहर है तो शुल्क 1500 रुपये होगा। नगर पालिका या नगरीय क्षेत्र की सीमा के भीतर स्थित टोल प्लाजा के लिए 3000 रुपये वार्षिक शुल्क निर्धारित है। यह सुविधा केवल गैर व्यावसायिक वाहनों को मिलेगी। वाहन मालिक के पास वैध और चालू फास्टैग होना अनिवार्य है। निवास संबंधित टोल प्लाजा से 20 किलोमीटर के दायरे में होना चाहिए। पात्र वाहन मालिक मासिक पास या नए वार्षिक पास में से एक चुन सकेंगे।
विज्ञापन

0000
पास की शर्तें और सीमाएं
नए स्थानीय पास की वैधता केवल उसी टोल प्लाजा तक सीमित रहेगी जिसके लिए इसे बनवाया गया है। इसका उपयोग दूसरे टोल प्लाजा पर नहीं किया जा सकेगा। यह पास किसी अन्य वाहन को हस्तांतरित भी नहीं होगा। बंद उपयोगकर्ता शुल्क प्रणाली वाले राष्ट्रीय राजमार्गों और एक्सप्रेसवे पर यह सुविधा नहीं मिलेगी। जिन स्थानों पर सर्विस रोड या वैकल्पिक मार्ग उपलब्ध है, वहां भी यह रियायत लागू नहीं होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

0000
आवेदन प्रक्रिया और समीक्षा
मंत्रालय के अनुसार, एक नवंबर से टोल प्लाजा पर स्थानीय वार्षिक पास बनवाने की सुविधा शुरू हो गई है। एक दिसंबर 2026 से राजमार्ग यात्रा मोबाइल एप के माध्यम से भी इसके लिए आवेदन किया जा सकेगा। सरकार प्रतिवर्ष एक अप्रैल को इस शुल्क की समीक्षा कर दरों में संशोधन कर सकती है। लुहारी टोल मैनेजर सत्येंद्र सिंह सिकरवार ने बताया कि इस नई व्यवस्था को लेकर मंत्रालय की ओर से अधिसूचना जारी कर दी गई है। लिखित आदेश मिलते ही इसका अनुपालन किया जाएगा। इस व्यवस्था से स्थानीय लोगों को लाभ होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed