{"_id":"618ec7cb8119b0080c290f1f","slug":"amidst-the-pollution-the-ballast-and-dust-of-the-incomplete-road-became-a-problem-for-50-thousand-population-jhansi-news-jhs208651884","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रदूषण के बीच अधूरी सड़क की गिट्टी और धूल 50 हजार आबादी के लिए बनी मुसीबत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रदूषण के बीच अधूरी सड़क की गिट्टी और धूल 50 हजार आबादी के लिए बनी मुसीबत
विज्ञापन
झांसी। आतिशबाजी, क्रशर व पराली के अलावा कई जगह सड़क निर्माण कार्य पूरा न होने से हजारों लोग प्रदूषण से परेशान हैं। इसी समस्या से रक्सा से अंबावाय और बेदौरा मार्ग पर स्थित मथुरापुरा तक सड़क निर्माण पूरा न होेने से 50 हजार से अधिक आबादी गिट्टी और हवा में उड़ रही डस्ट से परेशान हो रही है।
रक्सा से अंबावाय मार्ग पर कोटखेरा, पुनावलीकलां, ढिकौली, डोमागोर, नया खेड़ा, कंचनपुरा, सारमऊ, गेवरा, परवई, दातारनगर गांव स्थित हैं। यह सड़क शिवपुरी और दतिया हाइवे की तरफ जाने वाले लोगों के लिए शॉर्टकट का काम करती है। प्रतिदिन हजारों वाहन व साइकिल सवार इस सड़क का उपयोग करते हैं। इस मार्ग पर जगह- जगह गड्ढे होने के कारण यहां पर पीडब्लूडी सड़क निर्माण करवा रहा है। इस सड़क का निर्माण 6.49 करोड़ से पूरा होना है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने इस कार्य का शिलान्यास नौ मार्च 2021 को किया था। ठेकेदार ने सड़क पर डस्ट और गिट्टी डाल दी है, लेकिन डामर न पड़ने से इस मार्ग से लोगों का निकलना दूभर हो गया है। बुधवार को एक कार भी अनियंत्रित होकर पलट गई थी।
इस संबंध में पीडब्ल्यूडी के अवर अभियंता ने बताया कि त्योहार पर मजदूरों की उपलब्धता न होने के कारण काम लेट हो गया। इस महीने के अंत तक रक्सा से अंबावाय व बेदौरा रोड पर मथुरापुरा तक निर्माणाधीन सड़क पर डामर डालने का काम पूरा कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
मेरा सड़क किनारे घर बना है। सड़क से दिन भर धूल उड़ती है। इससे मेरा और परिजनों का घर में रहना दूभर हो गया है।
मेरी सड़क किनारे हार्डवेयर की दुकान है। जब से सड़क का निर्माण शुरू हुआ है, तब से दुकान में बैठना मुश्किल हो गया है।
जयहिंद प्रजापति।
मेरी कोटखेरा गांव में किराने की दुकान है। किराना सामग्री खरीदने के लिए कई बार रक्सा आना पड़ता है। गाड़ी चलाना मुश्किल हो जाता है।
अभिषेक राय।
इस मार्ग से प्रतिदिन दूध लेकर निकलना पड़ता है। एक दिन गिट्टी पर गाड़ी अनियंत्रित होने पर पूरा दूध जमीन पर गिर गया।
सुरेंद्र राजपूत।